रायपुर। वेदांता हादसे को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ा कदम उठाया है। इस मामले में कंपनी के चेयरमैन समेत कुल 19 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। घटना को गंभीर मानते हुए सरकार ने पहले ही जांच के आदेश दे दिए थे।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि हादसे के तुरंत बाद ही स्पष्ट कर दिया गया था कि मामले की गहन जांच होगी और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने दोहराया कि सरकार किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं करेगी। वहीं गृहमंत्री विजय शर्मा ने बताया कि एफआईआर दर्ज की जा चुकी है और हादसा बेहद गंभीर है। उन्होंने कहा कि जांच प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ रही है और सभी जिम्मेदार लोगों को कानून के तहत जवाब देना होगा। इस बीच पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए गृहमंत्री ने कहा कि एफआईआर ऑनलाइन उपलब्ध है और यदि उन्हें जानकारी चाहिए तो लिंक देखकर पूरी जानकारी ले सकते हैं। प्रशासन का कहना है कि जांच के बाद और भी सख्त कदम उठाए जा सकते हैं। हादसे को लेकर पूरे राज्य में चिंता का माहौल है और लोग दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
Author: Rajdhani Se Janta Tak
राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है




