शक्ति जिले के ग्राम पोरथा निवासी यशवंत राठौर का सीजी पुलिस में चयन, गांव में खुशी की लहर

राजधानी से जनता तक / योगेन्द्र राठौर

शक्ति जिले के ग्राम पोरथा निवासी यशवंत राठौर के छत्तीसगढ़ पुलिस (सीजी पुलिस) में चयन होने पर क्षेत्र में हर्ष और गर्व का माहौल है। उनके इस महत्वपूर्ण चयन पर परिजनों, ग्रामवासियों, मित्रों और शुभचिंतकों ने उन्हें बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

यशवंत राठौर की इस सफलता को उनकी मेहनत, लगन और अनुशासन का परिणाम माना जा रहा है। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने कठिन परिश्रम कर यह मुकाम हासिल किया, जो गांव के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गया है। उनके चयन की खबर मिलते ही गांव में बधाइयों का तांता लग गया और लोगों ने मिठाइयां बांटकर खुशी जाहिर की।

ग्रामीणों का कहना है कि यशवंत राठौर का सीजी पुलिस में चयन न सिर्फ उनके परिवार बल्कि पूरे ग्राम पोरथा के लिए गर्व की बात है। युवाओं को उनसे प्रेरणा लेकर शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में आगे बढ़ना चाहिए।

समाचार पत्र/मीडिया परिवार की ओर से भी यशवंत राठौर को उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएं।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  

टॉप स्टोरीज