शिक्षा प्रकोष्ठ जिला मिडिया प्रभारी की कमान नागेश्वर मोरे को, भाजपा जिला संगठन ने सौंपी अहम जिम्मेदारी

राजधानी से जनता तक/ चरण सिंह क्षेत्रपाल

गरियाबंद-भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन और जिला संगठन पवन साय की अनुमति और शिक्षा प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक कांतिलाल जैन जिला संगठन प्रभारी अमित चिमनानी एवं जिला अध्यक्ष अनिल चंद्राकर के सहमती से शिक्षा प्रकोष्ठ जिला संयोजक मुन्ना लाल देवदास ने जिला कार्यसमिति सदस्य की नियुक्ति सूची जारी की गई है। इस सूची में देवभोग मंडल के बीजेपी वरिष्ठ कार्यकर्ता नागेश्वर मोरे को शिक्षा प्रकोष्ठ जिला मिडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है, जिससे संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मानी जा रही है।जारी सूची के अनुसार, भाजपा शिक्षा प्रकोष्ठ जिला मिडिया प्रभारी बनाते हुए, उन्हें जिला स्तर पर शिक्षा प्रकोष्ठ पद की जिम्मेदारी के साथ संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत व सशक्त बनाने का दायित्व सौंपा गया है। वहीं, जिला शिक्षा प्रकोष्ठ में संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने में सहयोग करेंगे।भाजपा जिला संगठन के इस फैसले को आगामी चुनावी रणनीति के लिहाज से अहम माना जा रहा है। संगठन ने अनुभवी एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी देकर बूथ स्तर तक पकड़ मजबूत करने का लक्ष्य तय किया है।उल्लेखनीय है कि नागेश्वर मोरे की नियुक्ति से शिक्षा प्रकोष्ठ जिला में संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह का संचार होगा। पार्टी नेतृत्व को उनसे संगठन विस्तार और जनसंपर्क से और अधिक प्रभावी बनाने की भारी उम्मीद है।

भाजपा द्वारा मंडल स्तर पर की गई यह नियुक्ति संगठन को मजबूती देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, जिसमें झाखरपारा में मनीष सिन्हा की भूमिका अहम रहने वाली है।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  

टॉप स्टोरीज