सक्रीय सदस्य सम्मलेन में शामिल हुईं पंडरिया विधायक भावना बोहरा, कहा आर्थिक, सामाजिक, और तकनीकी रूप से आत्मनिर्भर बन रहा भारत

राजधानी से जनता तक जिला प्रमुख पवन तिवारी कबीरधाम 

भाजपा के कार्यकर्ता एक विचारधारा का वाहक एवं कार्य-संस्कृति का पोषक है, जो सरकार और जनता को जोड़कर रखता है : भावना बोहरा

विकसित भारत की यात्रा परिवर्तन के नए युग का आरम्भ है जिसमें देशवासियों का आर्थिक सशक्तिकरण एवं देश का विकास सुनिश्चित हो रहा है : भावना बोहरा

भारतीय जनता पार्टी के 46वें स्थापना दिवस के अवसर पर हाई स्कूल मैदान, कुंडा में आयोजित पंडरिया विधानसभा स्तरीय सक्रीय सदस्य सम्मलेन में विधायक भावना बोहरा शामिल हुईं और सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर केंद्र व राज्य सरकार की नीतियों, योजनाओं,विकास कार्यों एवं भाजपा की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान किया। इस दौरान उन्होंने अपने उद्बोधन में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के विकसित भारत @2047 के लक्ष्यों को पूरा करने और उसमें हर नागरिक की भूमिका के संबंध में भी अपने विचार साझा किये।भावना बोहरा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एकमात्र ऐसी पार्टी है जिसमें लोकतांत्रिक परंपराओं का निर्वहन किया जाता है। पार्टी के लिए सत्ता नही, राष्ट्र प्रथम होता है और उसी लक्ष्य एवं विचारधारा के साथ आज देश के करोड़ों लोग भाजपा के साथ जुड़कर राष्ट्रहित में अपना योगदान दे रहें हैं। यही वजह है कि आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी है जिसका हमें गर्व है जो राष्ट्र के लिए काम करती है। जिसका श्रेय यहां उपस्थित आप सभी सक्रीय सदस्यों एवं आम जनता को जाता है जिन्होंने भाजपा की नीतियों पर अपने विश्वास की मुहर लगाई है। भारतीय जनता पार्टी एक मिशन और विजन के साथ भारत को विकसित भारत बनाने की दिशा में अग्रसर हो रही है। माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व और भाजपा के सबका साथ,सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के उद्देश्य से वर्ष 2047 में जब हमारा देश आज़ादी के 100 वर्ष पूर्ण करेगा तब तक विकसित भारत की नींव बल देते हुए को हम सभी देशवासियों के आपसी सहभागिता से हम इस लक्ष्य को जरुर पूरा करेंगे।उन्होंने कहा कि विकसित भारत का अर्थ है एक ऐसा भारत जहाँ समृद्धि, शांति और समानता का संगम हो। यह वह भारत है जो अपनी प्राचीन संस्कृति को संजोए हुए आधुनिकता की राह पर तेजी से बढ़े। विकसित भारत का अर्थ है एक ऐसा राष्ट्र जो आर्थिक, सामाजिक, और तकनीकी रूप से आत्मनिर्भर हो, जहाँ हर नागरिक को समान अवसर, शिक्षा, स्वास्थ्य, और सम्मान प्राप्त हो। इस संकल्प को पूरा करने के लिए माननीय प्रधानमंत्री जी के दूरदर्शी नेतृत्व में प्रमुख छः लक्ष्य रखे गए हैं जिसमें गरीबी से मुक्ति, शत प्रतिशत गुणवत्तापूर्ण स्कूली शिक्षा, गुणवत्तायुक्त, सस्ती और सर्वसुलभ स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच, शत-प्रतिशत कुशल कामगार के साथ उन्हें रोजगार, आर्थिक गतिविधियों में सत्तर प्रतिशत महिलाएं और हमारे देश के किसानों का आर्थिक सशक्तिकरण। आज जिस प्रकार हमारे देश में अधोसंरचना निर्माण हो रहें हैं, सड़कों, रेल, समुद्र एवं हवाई सुविधाओं का विस्तार हो रहा है।माननीय प्रधानमंत्री जी के पहली बार भारत में जी 20 शिखर सम्मलेन के आयोजन से भारत ने पूरे विश्व में अपनी एक अलग पहचान बनाई। आज भाजपा सरकार की कुशल नीतियों से ही हमारा देश सबसे तेजी से बढ़ते अर्तव्यवस्था में शामिल हुआ है।विकसित भारत के लक्ष्य को पूरा करने के लिए नारी शक्ति को भी प्रोत्साहित करने के लिए आर्थिक गतिविधियों में सत्तर प्रतिशत महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने का कार्य किया जा रहा है। विकसित भारत के लिए अंतरिक्ष बजट लगभग तीन गुना बढ़कर 2025-2026 में 13,416 करोड़ रुपये हो गया है। किसानों के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए किसान क्रेडिट कार्ड के माध्यम से लिए जाने वाले ऋणों के लिए ऋण सीमा `3 लाख से बढ़ाकर `5 लाख किया गया। बजट में युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने व स्टार्ट-अप के लिए 10,000 करोड़ रुपए का आवंटन किया गया, 12 लाख रुपए तक की आय में टैक्स छूट, 5 लाख महिलाओं अनुसूचित जातियों और अनुसूचित जनजातियों के पहली बार के उद्यमियों के लिए अगले 5 वर्षों के दौरान 2 करोड़ रुपए तक ऋण, भारत नेट परियोजना के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में सभी सरकारी माध्यमिक स्कूलों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी प्रदान करने,विकसित भारत के लिए परमाणु ऊर्जा मिशन 20 हजार करोड़ रुपए के आवंटन, महिलाओं के कल्याण के लिए 4.49 लाख करोड़ रुपये का रिकॉर्ड आवंटन किया गया है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 37.25% की वृद्धि दर्शाता है। प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना के अंतर्गत कम कृषि उत्पादकता वाले 100 ज़िलों को शामिल किया गया है, जिससे 1.7 करोड़ किसान लाभान्वित होंगे, फसल कटाई के बाद भंडारण बढ़ाने, हमारे देश के 80 करोड़ गरीब परिवारों की चिंता करते हुए प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के माध्यम से आज उन्हें निशुल्क राशन मिल रहा है, सिंचाई की सुविधाओं में सुधार करने का लक्ष्य रखा गया। ऐसे कई ऐतिहासिक व अभूतपूर्व निर्णय माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व लिए गए हैं जो आज भारत को विकसित भारत के पथ पर अग्रसर कर रहा है।इस अवसर पर पंडरिया विधानसभा के वरिष्ठजन, पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, बूथ एवं सभी प्रकोष्ठ के प्रभारी, कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  

टॉप स्टोरीज