समय पर मिला खाद, नैनो उर्वरक से खेती की तैयारी हुई आसान-किसान खेमलाल साहू

रायपुर , 08 जून 2026 / खरीफ सीजन की दस्तक के साथ खेतों में तैयारियां तेज हो गई हैं। ऐसे समय में किसानों को समय पर खाद और बीज उपलब्ध कराना खेती की सफलता का महत्वपूर्ण आधार होता है। राज्य सरकार के निर्देशों और जिला प्रशासन की सतत निगरानी से जिले की समितियों और वितरण केंद्रों में किसानों को सुगमता से खाद उपलब्ध कराया जा रहा है। इसके साथ ही किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों और नैनो उर्वरकों के उपयोग की जानकारी देकर नई सोच के साथ खेती की ओर प्रेरित किया जा रहा है।

इसी व्यवस्था का लाभ ग्राम कबीरधाम जिले के मानिकचौरी के किसान खेमलाल साहू को मिला। लगभग 4 एकड़ कृषि भूमि में खेती करने वाले खेमलाल खरीफ फसल की तैयारी के लिए धरमपुरा सोसायटी पहुंचे थे। यहां उन्हें बिना किसी परेशानी के आवश्यक खाद उपलब्ध हुआ। साथ ही कृषि विभाग के अधिकारियों ने उन्हें नैनो यूरिया और नैनो डीएपी के उपयोग, मात्रा और उसके लाभों की जानकारी भी दी। खेमलाल साहू बताते हैं कि पहले पारंपरिक उर्वरकों की भारी बोरियां अखरीदना और उन्हें खेत तक पहुंचाना काफी कठिन होता था। कई बार अधिक लागत और परिवहन की परेशानी के साथ पीक सीजन में उपलब्धता की चिंता भी बनी रहती थी। लेकिन इस बार उन्हें एक नया विकल्प मिला।
खेमलाल ने कहा कि नैनो यूरिया और नैनो डीएपी के बारे में जानकारी मिलने के बाद वे पहली बार इसका उपयोग करेंगे। छोटी शीशी होने से इसे ले जाना आसान है, लागत कम लगती है और समय पर उपलब्धता भी बनी रहती है। इससे खेती की तैयारी पहले की तुलना में अधिक सुविधाजनक महसूस हो रही है। जिले में खाद वितरण की सुचारू व्यवस्था और नैनो उर्वरकों के प्रति बढ़ती जागरूकता खेती को अधिक सुविधाजनक और आधुनिक बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हो रही है।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  

टॉप स्टोरीज