समय-सीमा बैठक में जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा: मुख्यमंत्री के निर्देशों के प्रभावी क्रियान्वयन एवं लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण पर जोर

 

1 जून से सभी शासकीय फाइलों का संचालन ई-ऑफिस के माध्यम से करने के निर्देश

खैरागढ़, ।  कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक में कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल ने विभिन्न विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों तथा जनसमस्याओं के निराकरण की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने मुख्यमंत्री द्वारा हाल ही में आयोजित समीक्षा बैठक में दिए गए निर्देशों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने तथा विभागीय कार्यों में अपेक्षित गति बनाए रखने के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

बैठक में कलेक्टर ने कहा कि 1 जून से सभी शासकीय फाइलों का संचालन ई-ऑफिस प्रणाली के माध्यम से किया जाएगा, जिससे प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता, जवाबदेही एवं कार्यकुशलता बढ़ेगी। उन्होंने सभी विभागों को ई-ऑफिस व्यवस्था का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने निर्माणाधीन आवासों को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण कराने तथा पात्र हितग्राहियों को योजना का लाभ समय पर उपलब्ध कराने पर विशेष बल दिया। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को नियमित मैदानी निरीक्षण कर कार्यों की सतत निगरानी करने तथा प्रगति में किसी भी प्रकार की बाधा को तत्काल दूर करने के निर्देश दिए।

बैठक में सुशासन तिहार-2026 के अंतर्गत प्राप्त मांगों एवं शिकायतों की विभागवार समीक्षा की गई। कलेक्टर ने सभी आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण, पारदर्शी एवं समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने शिविरों में प्राप्त आवेदनों की ऑनलाइन प्रविष्टि, सत्यापन एवं निराकरण संबंधी अद्यतन जानकारी नियमित रूप से पोर्टल पर दर्ज करने पर भी जोर दिया।

इस अवसर पर आयुष्मान कार्ड निर्माण, धान उठाव की स्थिति, सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के अंतर्गत चावल भंडारण, गौधाम योजना के क्रियान्वयन, समग्र शिक्षा अभियान, प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना तथा कैच द रेन अभियान की प्रगति की भी समीक्षा की गई। कलेक्टर ने ई-डिस्ट्रिक्ट सेवाओं एवं लोक सेवा गारंटी अधिनियम के अंतर्गत लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कहा कि आमजन को निर्धारित समय-सीमा में सेवाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

कलेक्टर चंद्रवाल ने कहा कि शासन की जनहितकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए सभी विभाग आपसी समन्वय, जवाबदेही और संवेदनशीलता के साथ कार्य करें तथा लंबित मामलों के निराकरण में तेजी लाएं।

बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रेम कुमार पटेल, संयुक्त कलेक्टर सुमन राज सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Deendayal Yadu
Author: Deendayal Yadu

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  

टॉप स्टोरीज