समृद्धि योजना के तहत डेयरी और मत्स्य सहकारी समितियों का किया गया शुभारंभ

नवीन पंजीकृत दुग्ध और मत्स्य सहकारी समितियों को प्रदान किए गए पंजीयन प्रमाण पत्र

राजधानी से जनता तक । जिला प्रमुख पवन तिवारी । कवर्धा । सुशासन दिवस, भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर आज सहकारिता विभाग, जिला कबीरधाम द्वारा समृद्धि योजना के तहत नवीन बहुउद्देशीय डेयरी और मत्स्य समितियों के उद्घाटन का आयोजन कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष सुशीला भट्ट ने की। विशेष अतिथि के रूप में जिला पंचायत सदस्य राम कुमार भट्ट उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में विभिन्न नवीन पंजीकृत दुग्ध और मत्स्य सहकारी समितियों को पंजीयन प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। इनमें प्रमुख रूप से कृष्णा दुग्ध समिति सेनाहाभाटा, कान्हा दुग्ध सहकारी समिति चारभाठा खुर्द, मां महामाया दुग्ध सहकारी समिति मानिकचौरी, गोपाल दुग्ध सहकारी समिति रुसे और बिलासा देवी मछुआ सहकारी समिति कोलगांव शामिल हैं। इस अवसर पर जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित, राजनांदगांव की कुंडा शाखा द्वारा श्री कृष्णा दुग्ध सहकारी समिति सेनाहाभाटा को किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) वितरित किया गया। साथ ही, सेवा सहकारी समिति के माध्यम से संचालित सीएससी के तहत सर्वाधिक ट्रांजैक्शन करने वाली समिति कवर्धा के प्रबंधक और ऑपरेटर को शाल और श्रीफल देकर सम्मानित किया गया।
प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र में सर्वाधिक दवाइयां वितरित करने पर समिति बिरकोना के प्रबंधक को भी शाल और श्रीफल से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सहकारिता उप आयुक्त सतीश कुमार पाटले, उपसंचालक डॉ. एस.के. मिश्रा, सहायक संचालक आर.डी. सिंह, नोडल अधिकारी सहकारी बैंक रवि प्रकाश मिश्रा सहित सहकारिता विभाग के अन्य कर्मचारी और समिति प्रबंधक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन अंकेक्षण अधिकारी ऋषि कुमार ध्रुव ने किया और आभार नोडल अधिकारी रवि मिश्रा ने दिया।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

टॉप स्टोरीज