राजधानी से जनता तक| कोरबा के सरकारी भवन एवं कार्यालयों की जर्जर स्थिति अब चिंता का विषय बन रही हैं। कोरबा के तहसील कार्यालय के बदहाल स्थिति की तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी हैं। कोरबा जिला मुख्यालय में मौजूद कोरबा तहसील कार्यालय में छत पर सीलन, पपड़ी और दरारों की तस्वीरें सामने आने लगीं हैं। ऐसे में कार्यालय में सुरक्षित वातावरण को लेकर सवाल उठने लगे हैं।
तहसीलदार का चैंबर भी नहीं सुरक्षित
मंगलवार को कोरबा तहसीलदार का चैंबर भी जर्जर भवन की गवाही देता नजर आया, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे तस्वीरों में देखा जा सकता हैं। छत का हिस्सा टूट कर तहसीलदार के टेबल ऊपर गिरने लगा हैं। ऐसे में लोगों के मन में सवाल उठने लगा हैं कि आख़िर तहसीलदार ही सुरक्षित नहीं तो कार्यालय में मौजूद अधिवक्ताओं और आम नागरिक की सुरक्षा का क्या होगा.?

तहसील न्यायालय का भी हाल – बेहाल
तहसील के न्यायलय का भी हाल सामान्य नहीं है, कहीं पानी टपक रहा है तो कहीं पन्नी लगाकर पानी रोकते हुए काम चलाया जा रहा है। जर्जर भवन से परेशानिया बढ़ने लगी हैं। सवाल उठता है कि आखिर कब तक ऐसी अस्थायी व्यवस्था से न्यायालय और सरकारी कार्यालय चलेंगे?

घटना से गंभीर सवाल खड़े होने लगे हैं, सरकारी दफ्तरों में अगर व्यवस्था नहीं सुधरी तो आमलोगों का क्या होगा, लोगो का कहना हैं की प्रशासन को जल्द से जल्द भवनों के मरम्मत अथवा वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित करने की आवश्यकता हैं अन्यथा कोई बड़ा हादसा भी घटित हो सकता हैं।
Author: Sangam Dubey
छत्तीसगढ़ में लोकप्रिय होता हुआ राजधानी से जनता तक दैनिक अखबार के साथ न्यूज पोर्टल, यूटयूब चैनल,जो दिन की छोटी बड़ी खबरों को जनमानस के बिच पहुंचाती है और सेवा के लिए तत्पर रहती है dainikrajdhanisejantatak@gmail.com




