साय सरकार के एक साल पूरे होने पर 13 को आएंगे नड्डा, जारी करेंगे एक साल का रिपोर्ट कार्ड

रायपुर ।  भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्षजेपी नड्डा 13 दिसंबर को छत्तीसगढ़ में मौजूद रहेंगे। विष्णुदेव साय सरकार के एक साल पूरे होने पर वे रिपोर्ट कार्ड जारी करेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के दौरे का देखते हुए प्रदेश सरकार और भाजपा संगठन ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। मंत्रियों से उनके द्वारा किए गए कार्यों का पूरा ब्यौरा लिया जा रहा है। रिपोर्ट कार्ड में सभी विभागों की उपलब्धियों का जिक्र होगा।
विष्णु देव साय ने 13 दिसंबर को बतौर मुख्यमंत्री शपथ ली थी। एक साल पूरा होने पर भाजपा के राष्ट्रीय संगठन ने सरकार के कामकाज की समीक्षा करने का निर्णय लिया है, उसी के तहत राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा छत्तीसगढ़ आ रहे हैं। दौरे के दौरान सभी मंत्रियों के साथ बैठक भी कर सकते हैं। रिपोर्ट के आधार पर मंत्रियों के एक साल के कामकाज की समीक्षा भी होगी। भाजपा संगठन ने इस संबंध में आवश्यक तैयारी शुरू कर दी है।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो घोषणाएं की थी उसे पूरा करने के संबंध में फोकस किया जा रहा है। अब तक छत्तीसगढ़ सरकार ने जो मोदी गारंटी पूरी की है उनमें राज्य में 3100 रुपये के समर्थन मूल्य में धान की खरीदी होगी। एक एकड़ में 21 क्विंटल धान की खरीदी की जा रही है। 18 लाख लोगों के लिए आवास योजना को मंजूरी दी गई थी। महतारी वंदन योजना के तहत राज्य की विवाहित महिलाओं को 1 हजार रुपये हर महीने दिए जाएंगे। योजना के तहत राज्य की 70 लाख महिलाओं को महतारी वंदन योजना का लाभ मिल रहा है। इस योजना की 10 किस्तें जारी हो चुकी हैं। रामलला दर्शन योजना की शुरुआत और पीएससी घोटाले की भी सीबीआई जांच शुरू की गई है।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

टॉप स्टोरीज