सुकमा में बस्तरिया राज मोर्चा का उग्र प्रदर्शन, कलेक्टोरेट घेराव के दौरान पुलिस से झूमाझटकी

जिला प्रमुख – नवीन दांदडें

सुकमा – जिला मुख्यालय सुकमा में आज बस्तरिया राज मोर्चा संगठन के बैनर तले युवाओं और छात्रों ने जोरदार प्रदर्शन किया। बस्तरिया राज युवा मोर्चा एवं छात्र मोर्चा के नेतृत्व में सैकड़ों प्रदर्शनकारियों ने कलेक्टोरेट का घेराव करते हुए अपनी विभिन्न मांगों को लेकर प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
प्रदर्शन के दौरान स्थिति उस समय तनावपूर्ण हो गई जब प्रदर्शनकारियों और पुलिस बल के बीच झूमाझटकी की स्थिति निर्मित हो गई। हालांकि पुलिस ने हालात को नियंत्रित करते हुए किसी बड़ी घटना को टाल दिया।
प्रदर्शनकारियों ने डीएमएफ (जिला खनिज न्यास) फंड में कथित हेराफेरी का आरोप लगाते हुए पारदर्शिता की मांग की। इसके साथ ही शिक्षा व्यवस्था में सुधार, स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार, स्थानीय युवाओं को रोजगार, जल जीवन मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन, छात्रावासों में सीट वृद्धि तथा शिक्षकों की कमी दूर करने सहित 10 सूत्रीय मांगों को लेकर कलेक्टर का घेराव किया गया।
इस प्रदर्शन का नेतृत्व बस्तरिया राज युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष राजेश नाग एवं छात्र मोर्चा के जिला अध्यक्ष जितेश सोड़ी ने किया। उनके साथ संभागीय संयोजक मनीष कुंजाम, जिला पंचायत उपाध्यक्ष महेश कुंजाम, जिला प्रभारी रामा सोड़ी, जिला पंचायत सदस्य लीना ओयाम, जनपद अध्यक्ष संतोष ईडो, उपाध्यक्ष माड़वी हिड़मा सहित अनेक जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष आराधना मरकाम सहित बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ताओं की भी सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। कार्यक्रम में विभिन्न पंचायतों के सरपंच, जनपद सदस्य एवं युवा-छात्र मोर्चा के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए।
प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई, तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

टॉप स्टोरीज