सुकमा में विकास को नई रफ्तार ,कलेक्टर ने पंचायत योजनाओं की समीक्षा कर दिए सख्त निर्देश

आवास, स्वच्छता और आजीविका पर विशेष फोकस

जिला प्रमुख नवीन दांदडें

सुकमा। जिले में ग्रामीण विकास कार्यों को गति देने के लिए सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कलेक्टर श्री अमित कुमार ने की, जिसमें जिला पंचायत सीईओ श्री मुकुंद ठाकुर सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), स्वच्छ भारत मिशन और आजीविका मिशन (बिहान) जैसी प्रमुख जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति पर विस्तृत चर्चा की गई। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी योजनाओं का लाभ समयबद्ध तरीके से वास्तविक हितग्राहियों तक पहुंचे और कार्यों में पूर्ण पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए।
आवास योजना में बेहतर प्रगति
समीक्षा के दौरान बताया गया कि वर्ष 2024-26 के लिए जिले में 29,364 आवासों का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसके विरुद्ध 27,237 आवास स्वीकृत किए जा चुके हैं। इनमें से 14,775 आवासों की प्लिंथ स्तर तक जियोटैगिंग पूर्ण हो चुकी है, जबकि 6,809 आवासों का निर्माण कार्य पूरा कर हितग्राहियों को सौंपा जा चुका है।
स्वच्छता मिशन को मिली रफ्तार


स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय विहीन परिवारों की पहचान कर उन्हें शीघ्र स्वीकृति देने की प्रक्रिया तेज की गई है। साथ ही पंचायत कैफे और शाला परिसरों के आसपास सामुदायिक शौचालयों का निर्माण भी तेजी से कराया जा रहा है।
महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा
आजीविका मिशन (बिहान) के अंतर्गत महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में स्व-सहायता समूहों का तेजी से गठन किया जा रहा है। ‘नियद नेल्लानार’ पहल के तहत कोंटा विकासखंड के ग्राम सामसेट्टी में महिलाओं द्वारा छिंद (खजूर) के रस से गुड़ निर्माण का नवाचार शुरू किया गया है, जिससे प्रति परिवार 6 से 7 हजार रुपये तक अतिरिक्त आय की संभावना बन रही है।
ग्रामीण आजीविका को मजबूती
ग्रामीण एक्सप्रेस योजना के तहत 8 वाहनों की व्यवस्था कर आजीविका गतिविधियों को बढ़ावा दिया जा रहा है। इसके अलावा पंचायत भवन, अटल डिजिटल सुविधा केंद्र और पीडीएस भवन निर्माण कार्यों की भी समीक्षा कर उन्हें शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।
सुशासन तिहार की तैयारी तेज
कलेक्टर ने आगामी सुशासन तिहार को ध्यान में रखते हुए सभी विभागों को योजनाओं के कार्यों में तेजी लाने, गुणवत्ता बनाए रखने और तय समय सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।
जिले में प्रशासन की सक्रियता से ग्रामीण विकास कार्यों को नई दिशा मिल रही है, जिससे आमजन को योजनाओं का सीधा लाभ मिलना सुनिश्चित हो रहा है।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  

टॉप स्टोरीज