सुरेन्द्र सिदार ने कांग्रेस प्रत्याशी के लिए तमनार में  कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ ब्लॉक अध्यक्ष बिहारी पटेल को प्रत्यासी के लिए सौंपा आवेदन

राजधानी से जनता तक | तमनार ।कौशल साहू । छत्तीसगढ़ प्रदेश में विधानसभा चुनाव अब कुछ ही महीने बचे हुए है।  प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार 22 अगस्त मंगलवार को लघु वनोपज संघ जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह सिदार ने विधानसभा लैलूंगा से कांग्रेस प्रत्याशी हेतु गायत्री मन्दिर तमनार से तहसील कार्यालय आदर्श चौक,बेटी बचाओ चौक , राममंदिर चौक होते हुए  गाजे बाजे नारो के साथ रेस्ट हाउस पहुँच  सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस कमेटी ब्लॉक अध्यक्ष बिहारीलाल पटेल को आवेदन सौंपा। सुरेन्द्र सिंह सिदार लघु वनोपज संघ जिला अध्यक्ष एवं कांग्रेस कमेटी जिलाउपाध्यक्ष के पद पर कार्यरत है। सुरेन्द्र सिंह सिदार पिता स्व. बनमाली सिंह सिदार,ग्राम पोस्ट आमगाँव, तहसील थाना तमनार निवासी है ग्राम  पंचायत आमगाँव के मालगुजार परिवार से ताल्लुक है।इनका व्यवसाय कृषि, ठेकेदार सिविल एवं मैकेनिकल है।ग्राम  पंचायत आमगाँव में 1994 से 2009 तक लगातार सरपंच पद में रहे।वर्तमान में लगातार इनके परिवार का सरपंच है। जिला पंचायत सदस्य  वर्ष 2015 से 2020 तक, जिला लघुवनोपज अध्यक्ष  निर्वाचित 2017 से 2022 एवं 2022 से वर्तमान में कार्यरत है। जिला कॉंग्रेस किसान कॉंग्रेस अध्यक्ष : 2017 से 2022 तक,पिछला दो चुनाव विधानसभा का प्रबल दावेदार रहे है। विधानसभा लैलूंगा में सामाजिक,राजनीतिक बैठक, सम्मेलनो में दबंग सक्रिय ऊर्जावान एवं गोंड समाज के साथ सभी समाज से अच्छा प्रभाव रखने वाली है। चुनाव जीतने की भारी संभावना के आधार पर कांग्रेस कार्यकर्ताओ में भारी उत्साह है।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

छत्तीसगढ़ में लोकप्रिय होता हुआ राजधानी से जनता तक दैनिक अखबार के साथ न्यूज पोर्टल, यूटयूब चैनल,जो दिन की छोटी बड़ी खबरों को जनमानस के बिच पहुंचाती है और सेवा के लिए तत्पर रहती है dainikrajdhanisejantatak@gmail.com

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  

टॉप स्टोरीज