सुशासन तिहार 2026 के तहत उलनार में समाधान शिविर आयोजित

रायपुर, 04 जून 2026 / योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन और लाभार्थियों तक लाभ पहुंचाने का प्रभावी माध्यम है सुशासन तिहार- सांसद श्री महेश कश्यप सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत बस्तर जिले के बकावंड विकासखंड के ग्राम उलनार में 15 पंचायतों के लिए समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी गई तथा पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया।

योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन और लाभार्थियों तक लाभ पहुंचाने का प्रभावी माध्यम है सुशासन तिहार- सांसद श्री महेश कश्यप

शासन की मंशा है अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ

सांसद बस्तर श्री महेश कश्यप ने कहा कि सुशासन तिहार शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन तथा पात्र हितग्राहियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का एक प्रभावी माध्यम है। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा है कि अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचे और आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित निराकरण हो।उन्होंने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए लाभ लेने के लिए प्रेरित भी किया । योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन और लाभार्थियों तक लाभ पहुंचाने का प्रभावी माध्यम है सुशासन तिहार- सांसद श्री महेश कश्यप

हितग्राहियों ने साझा किए अपने अनुभव

शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को सामग्री, प्रमाण पत्र एवं आर्थिक सहायता के चेक वितरित किए गए। साथ ही शासन की योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए योजनाओं के प्रति संतोष व्यक्त किया। समाधान शिविर में प्राप्त आवेदनों एवं मांगों के निराकरण की जानकारी भी दी गई। अधिकारियों ने ग्रामीणों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की पात्रता, आवेदन प्रक्रिया एवं उपलब्ध सुविधाओं के बारे में विस्तार से अवगत कराया। इस अवसर पर पूर्व विधायक डॉ सुभाऊ कश्यप, जिला पंचायत सदस्य श्री वनवासी मौर्य सहित क्षेत्र के अन्य जनप्रतिनिधिगण, संबंधित ग्राम पंचायतों के सरपंच, जिला एवं विकासखंड स्तरीय अधिकारी, पंचायत प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

टॉप स्टोरीज