सुशील कुमार यादव निर्विरोध बनें नगर पंचायत देवभोग उपाध्यक्ष

जिला संवाददाता-चरण सिंह क्षेत्रपाल राजधानी से जनता तक

देवभोग – आज नगर पंचायत देवभोग में नवनिर्वाचित पार्षद सुशील कुमार यादव को निर्विरोध उपाध्यक्ष चुना गया। आज नगर पंचायत देवभोग के सभा कक्ष में उपाध्यक्ष निर्वाचन प्रक्रिया में अनुविभागीय अधिकारी, तहसीलदार चितेश कुमार देवांगन व नगरपालिका अधिकारी सोनकर ने उपाध्यक्ष पद के लिए निर्वाचन की औपचारिकता पूर्ण कराई । नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष सुशील कुमार यादव को पीठासीन अधिकारी द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। कलेक्टर दीपक अग्रवाल के द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार उपाध्यक्ष पद के निर्वाचन के लिए अधिसूचना जारी की गई थी। निर्धारित प्रक्रिया के तहत नामांकन दाखिल किया। नामांकन अवधि समाप्त होने तक किसी अन्य पार्षदों ने नामांकन दाखिल नहीं किया। इसी वजह सुशील कुमार यादव को निर्विरोध उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए। निर्वाचन प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्वाचन अधिकारियों ने उपाध्यक्ष पद का प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।

नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष सुशील कुमार यादव को नगरवासियों का शुभकामना मिलना सिलसिला जारी

सुशील कुमार यादव जैसे ही नगर पंचायत देवभोग में उपाध्यक्ष निर्वाचित होते हीं नगर पंचायत देवभोग में पदस्थ अधिकारी, कर्मचारी, व जनप्रतिनिधियों ने शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष गौरीशंकर कश्यप, राजेश साहू पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा गरियाबंद, पूर्व विधायक डमरूधर पुजारी,व पूर्व जनपद पंचायत अध्यक्ष नेहा सिंघल सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए सभी ने उनके कार्यकाल की सफलता की कामना की गई ओर नगर पंचायत देवभोग में उनके योगदान की अपेक्षा जताई। नगर पंचायत देवभोग में सर्वांगीण विकास के लिए पूरी निष्ठा और ईमानदारी से काम करने का संकल्प लिया। जैसे ही विजय घोषित किया गया तो अपने घनिष्ठ संबंधितों ने आपस में मिठाईयां बांटी गई और फटाखे फोड़े तथा गुलाल लगाकर सहृदय से उपाध्यक्ष को हार्दिक बधाई दी। इस बीच नवनिर्वाचित नगर पंचायत उपाध्यक्ष सुशील कुमार यादव ने बताया कि नगर पंचायत देवभोग में सर्वांगीण विकास के लिए पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करने का वादा किया। और उन्होंने यह भी बताया कि शासन-प्रशासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं को प्रभावी रूप से क्रियान्वित करने और नगर पंचायत स्तर तक लाभ पहुंचाने का संकल्प लिया। सुशील कुमार यादव के निर्विरोध निर्वाचन से समर्थकों एवं नगरवासियों में उत्साह का माहौल देखा गया। इस अवसर पर बीजेपी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता , जनप्रतिनिधि , अधिकारी एवं गण मान्य नगरवासी उपस्थित थे।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

टॉप स्टोरीज