स्वरोजगार और कौशल विकास पर जोर: जिला स्तरीय आरसेटी सलाहकार समिति की बैठक संपन्न

 

कलेक्टर ने कहा – प्रशिक्षण के बाद युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ना प्राथमिकता

 

खैरागढ़ । कलेक्टरेट सभा कक्ष में जिला स्तरीय आरसेटी सलाहकार समिति की बैठक कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में आरसेटी खैरागढ़ द्वारा संचालित कौशल विकास एवं स्वरोजगार प्रशिक्षण कार्यक्रमों की समीक्षा करते हुए युवाओं को रोजगार से जोड़ने पर विशेष जोर दिया गया।

बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत प्रेम कुमार पटेल, नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक हर्ष देशमुख, भारतीय रिजर्व बैंक के लीड डिस्ट्रिक्ट ऑफिसर क्षितिज वर्मा, जिला परियोजना प्रबंधक आजीविका मिशन विहान उमेश कुमार तिवारी, कृषि एवं अनुसंधान केंद्र छुईखदान के डीन डॉ. ए.के. सिंह, वैज्ञानिक डॉ. बी.एस. असाटी तथा शासकीय महाविद्यालय खैरागढ़ के सहायक प्राध्यापक यशपाल जंघेल सहित समिति के सदस्य उपस्थित रहे। बैठक के संयोजक जिला अग्रणी प्रबंधक एवं प्रभारी निदेशक आरसेटी खैरागढ़ चतुर सिंह ठाकुर थे। आरसेटी फैकल्टी ओम जी मिश्रा एवं अभिषेक तिवारी भी मौजूद रहे।

बैठक में प्रशिक्षित युवाओं को बैंक ऋण एवं स्वरोजगार योजनाओं से जोड़ने, विभागीय समन्वय के माध्यम से रोजगार के अवसर बढ़ाने तथा आगामी प्रशिक्षण कार्यक्रमों की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। समिति के समक्ष आरसेटी खैरागढ़ की उपलब्धियों और प्रशिक्षण गतिविधियों का प्रस्तुतीकरण भी किया गया।

कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल ने कहा कि युवाओं को रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण देकर आत्मनिर्भर बनाना शासन की प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों एवं बैंकों को बेहतर समन्वय के साथ कार्य करते हुए अधिक से अधिक युवाओं को प्रशिक्षण एवं स्वरोजगार से लाभान्वित करने के निर्देश दिए।

Deendayal Yadu
Author: Deendayal Yadu

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  

टॉप स्टोरीज