हर घर जल: ग्राम ज्ञानपुर ने लिखी जल संकट से मुक्ति की गजब कहानी

जल जीवन मिशन से ज्ञानपुर ने बहाई खुशहाली की जीवन धारा

जल जीवन मिशन ने बहाई खुशहाली, ग्रामवासियों ने कहा- अब पानी के लिए भटकना नहीं पड़ता

राजधानी से जनता तक । जिला प्रमुख पवन तिवारी । कवर्धा । छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले के छोटे से गांव ज्ञानपुर की यह कहानी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। यह न केवल जल संकट से मुक्ति की मिसाल है, बल्कि यह बताती है कि सही योजना और दृढ़ इच्छाशक्ति से समाज की बड़ी समस्याओं का समाधान किया जा सकता है।कबीरधाम जिले के विकासखंड कवर्धा स्थित ग्राम ज्ञानपुर ने “हर घर जल” के सपने को साकार कर जल संकट से हमेशा के लिए मुक्ति पा ली है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी योजना जल जीवन मिशन को गाँव तक प्रभावी ढंग से पहुँचाया, जिसका नतीजा आज ग्रामीणों के जीवन में दिख रहा है। ग्राम ज्ञानपुर, जिसकी जनसंख्या 1108 है और जहाँ 196 परिवार निवास करते हैं, लंबे समय से जल संकट की गंभीर समस्या से जूझ रहा था। गर्मी के दिनों में बोर सूख जाने से ग्रामीणों को दूर-दराज से पानी लाना पड़ता था। यह समस्या न केवल समय और ऊर्जा की बर्बादी करती थी, बल्कि स्वास्थ्य और स्वच्छता पर भी नकारात्मक प्रभाव डालती थी। इस समस्या का स्थायी समाधान आज जल जीवन मिशन से हो गया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्य के हर घर तक शुद्ध पेयजल पहुँचाने के लक्ष्य को प्राथमिकता दी। उनके निर्देश पर ज्ञानपुर में जल जीवन मिशन के तहत 96.59 लाख रुपए की लागत से व्यापक परियोजना शुरू की गई। जिसके तहत ज्ञानपुर में 50,000 लीटर क्षमता का उच्चस्तरीय जलागार बनाया गया। 2,600 मीटर पाइपलाइन बिछाई गई। सभी 196 परिवारों को घरेलू नल कनेक्शन दिया गया और प्रतिदिन शुभ और शाम दो दो घंटा पानी की आपूर्ति सुनिश्चित किया गया है गांव के ही बुजुर्ग महिला ने बताया कि पहले पानी के लिए दूर जाना पड़ता था गर्मी के दिनों में तो हालत और खराब हो जाता था अब अपने घर में नल की पानी देख कर मन में सुकून मिल रहा है मुख्यमंत्री जी का यह प्रयास हमारे लिए वरदान से कम नहीं है इस योजना की संचालन और रख रखाव के लिए ग्राम पंचायत ने 75 रूपये प्रति परिवार मासिक शुल्क निर्धारित किया गया है
हर घर जल का सपना साकार हुआ है जिसके लिए ग्रामवासियों ने प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी एवम् मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को हृदय से आभार प्रकट किया।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

टॉप स्टोरीज