हर घर तिरंगा” अभियान के तहत कबीरधाम पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने तिरंगे का वितरण कर दिलाई राष्ट्रीय एकता व राष्ट्रीय ध्वज सम्मान की शपथ

राजधानी से जनता तक /जिला प्रमुख पवन तिवारी कबीरधाम

आज दिनांक- 12.08.2025 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय कबीरधाम में भारत सरकार के “आजादी का अमृत महोत्सव” के अंतर्गत संचालित “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत कबीरधाम जिले के पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह के गरिमामय नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर में एक प्रेरणादायी एवं राष्ट्रभावना से ओत-प्रोत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा कार्यालय के समस्त अधिकारीगण एवं जवानों को राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा भेंट स्वरूप प्रदान किया गया तथा तिरंगे के सम्मान एवं गरिमा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने, साथ ही अपने घर एवं परिवार के निवास स्थान पर इसे फहराने की प्रेरणादायी शपथ दिलाई गई।

अपने उद्बोधन में पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि “हर घर तिरंगा” केवल एक सरकारी अभियान नहीं, बल्कि यह हमारी अस्मिता, एकता, त्याग और गौरव का प्रतीक है। राष्ट्रीय ध्वज हमें उन वीर सपूतों के बलिदान की याद दिलाता है जिन्होंने देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। हमारा दायित्व है कि हम इसके सम्मान और गौरव को सदैव बनाए रखें।”

उन्होंने जिले के सभी नागरिकों से आग्रह किया कि 13 से 15 अगस्त के बीच अपने घरों, दुकानों एवं संस्थानों पर तिरंगा फहराकर स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर को गौरवमयी बनाएं और राष्ट्र के प्रति अपनी अटूट निष्ठा का प्रदर्शन करें।

इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र सिंह बघेल, उप पुलिस अधीक्षक आशीष शुक्ला, निरीक्षक (एम) वीरेंद्र तरम, स्टेनो युवराज आसटकर, उप निरीक्षक (एम) पूजा चौबे, सहायक उप निरीक्षक (एम) सुनील राव सहित पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभी अधिकारी-कर्मचारी बड़े ही उत्साह एवं सम्मान के साथ उपस्थित रहे।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  

टॉप स्टोरीज