राजधानी से जनता तक/ चरण सिंह क्षेत्रपाल
गरियाबंद – छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना ( मनरेगा) गांवों की तस्वीर बदल रही है। जिलें में हर दिन 66,314 मजदूरों को उनके गांव में ही पक्का रोजगार मिल रहा है। ग्रामीणों को काम के लिए भटकना न पड़े इसलिए मांग के आधार पर 8364 निर्माण कार्य लगातार चलाए जा रहे हैं। गरियाबंद जिले में कुल 334 ग्राम पंचायत में से 328 ग्राम पंचायतों में कार्य के प्रोग्रेस रिपोर्ट के आधार पर 66314 ग्रामीण मजदूरों को मनरेगा के तहत मिल रहा है रोजगार। और खास बात यह है, कि गांवों में अमृत सरोवर,नए तालाब,डबरी निर्माण,वाटर हार्वेस्टिंग और कच्ची सिंचाई नाली जैसे जल संरक्षण के काम प्राथमिकता से हो रहे है।
कलेक्टर भगवान सिंह उइके और जिला पंचायत सीईओ प्रखर चंद्राकर की सीधी निगरानी में यह सुनिश्चित किया जा रहा है, कि हर ग्राम पंचायत में काम की कमी न रहे , प्रशासन की मुस्तैदी से अब तक 2 करोड़ 27 लाख 5 हजार रूपए की मंजूरी बाटी जा चुकी है। आधार सत्यापन के जरिए यह पैसा सीधे मजदूरों के खातों में जमा कर दिया जा रहा है, जिससे कि भुगतान पारदर्शी और सुगम हो गया है। मजदूरों को अधिकतम 100 दिन का रोजगार देने और गुणवत्ता बनाए रखने पर विशेष जोर है।
मनरेगा से रोजगार छुरा विकास खण्ड में सबसे अधिक 14925 मजदूर काम कर रहे है, उन्हें लाभ मिल रहा है। इस तरह गरियाबंद जिले में 5 विकासखण्ड में काम जोरों पर है।छुरा विकास खण्ड सबसे आगे है, जहां 1918 कामों में 14925 मजदूर जुटे हैं, और 5.96 करोड़ रुपए की मजदूरी बाटी गई है। मैनपुर ब्लाक में 1709 प्रोजेक्ट्स पर 12,999 लोगों को रोजगार मिला है, और 5.58 करोड़ रुपए का भुगतान हुआ है। वहीं फिंगेश्वर ब्लाक में 1622 कार्यों में 13,335 ग्रामीण कार्यरत हैं, उन्हें 3.71 करोड़ रुपए की मजदूरी दी गई है। इस तरह देवभोग विकास खण्ड में 1568 कार्यों में से 12433 ग्रामीणों को मजदूरी दी गई है,तो वहीं 3.99 करोड़ रुपए भुगतान किया गया है। गरियाबंद ब्लाक में भी 1547 कार्यों में से 12622 ग्रामीणों को रोजगार मिला है, तो 3.51 करोड़ रुपए का भुगतान किया गया है। बता दें कि ग्रामीण क्षेत्रों में गरीब लोगों को सरकार लगातार मजदूरों को कार्य दिए जा रहे हैं।
Author: Rajdhani Se Janta Tak
राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है




