3 हजार से शुरू हुआ सफर, आज ‘लखपति दीदी’ बनीं सोड़ी गंगी

बिहान योजना से बदली जिंदगी, मेड़वाही की महिला बनी आत्मनिर्भरता की मिसाल

जिला प्रमुख नवीन दांदडें

सुकमा। नक्सल प्रभावित क्षेत्र में सीमित संसाधनों के बीच भी अगर हौसला मजबूत हो, तो सफलता की राह खुद बन जाती है। कोंटा विकासखंड के मेड़वाही गांव की रहने वाली श्रीमती सोड़ी गंगी ने इस बात को सच कर दिखाया है। कभी साधारण गृहणी के रूप में जीवन बिताने वाली सोड़ी गंगी आज अपनी मेहनत और लगन से ‘लखपति दीदी’ बनकर पूरे क्षेत्र की महिलाओं के लिए प्रेरणा बन गई हैं।
कलेक्टर श्री अमित कुमार और जिला पंचायत सीईओ श्री मुकुन्द ठाकुर के मार्गदर्शन में संचालित बिहान योजना से जुड़कर उन्होंने अपने जीवन की नई शुरुआत की। वर्ष 2020 में आदिवासी स्व-सहायता समूह से जुड़ते हुए उन्होंने चक्रीय निधि से मात्र 3 हजार रुपये लेकर सिलाई कार्य शुरू किया। छोटे स्तर से शुरू हुआ यह प्रयास धीरे-धीरे आत्मनिर्भरता की दिशा में बड़ा कदम बन गया।
इसके बाद समूह को मिले प्रथम डोज से 20 हजार रुपये की सहायता लेकर सोड़ी गंगी ने अपने गांव में किराना दुकान शुरू की, जिससे परिवार की आय में स्थिरता आई और आर्थिक स्थिति मजबूत होने लगी। सफलता के इस सफर को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने द्वितीय डोज से 1 लाख रुपये की सहायता लेकर ऑटो रिक्शा खरीदा। आज उनके पति सुकमा-दोरनापाल मार्ग पर ऑटो चलाकर परिवार की आय में योगदान दे रहे हैं।
वर्तमान में सोड़ी गंगी सिलाई और किराना व्यवसाय का सफल संचालन कर रही हैं। उनकी मासिक आय 10 से 12 हजार रुपये तक पहुंच चुकी है, जबकि डिजिटल आजीविका रजिस्टर के अनुसार उनकी वार्षिक आय 1,23,115 रुपये दर्ज की गई है। इसी उपलब्धि के साथ उन्होंने ‘लखपति दीदी’ का दर्जा हासिल कर लिया है।
इस सफलता में उदय महिला संकुल स्तरीय संगठन, एरबोर की पीआरपी श्रीमती रुकमणी कर्मा का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा, जिन्होंने समय-समय पर मार्गदर्शन देकर उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
सोड़ी गंगी भावुक होकर कहती हैं, “बिहान योजना ने मेरी जिंदगी बदल दी। आज मैं आत्मनिर्भर हूं और अपने परिवार को बेहतर भविष्य दे पा रही हूं।”
उनकी यह कहानी न केवल संघर्ष और सफलता की मिसाल है, बल्कि यह भी दर्शाती है कि सही मार्गदर्शन और अवसर मिलने पर महिलाएं समाज में सशक्त बदलाव की धुरी बन सकती हैं।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  

टॉप स्टोरीज