49 लाख के आठ इनामी माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण, बीजापुर पुलिस की बड़ी कामयाबी

संभाग प्रमुख नवीन दांदडें 

बीजापुर। नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत बीजापुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। झारखंड में सक्रिय प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) संगठन के 49 लाख रुपये के कुल इनामी आठ माओवादियों ने हिंसा का रास्ता छोड़कर बीजापुर पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। आत्मसमर्पण करने वालों में पांच महिला और तीन पुरुष कैडर शामिल हैं, जो लंबे समय से संगठन में सक्रिय रहकर विभिन्न जिम्मेदारियां निभा रहे थे।

पुलिस के अनुसार, सुरक्षा बलों की लगातार प्रभावी कार्रवाई, माओवादी संगठन की कमजोर होती स्थिति, जनविरोधी विचारधारा से मोहभंग तथा छत्तीसगढ़ शासन की नक्सल आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर इन कैडरों ने मुख्यधारा में लौटने का फैसला लिया।

आत्मसमर्पण करने वालों में अश्विन उर्फ लच्छू, रंगा उर्फ सोहन, दोबा माड़वी उर्फ राहत, फगनी पोयाम उर्फ रजनी, सूरज मुन्नी चम्पिया उर्फ सुबनी, हिड़मे कड़ती उर्फ रीता, बुधरी कुंजाम उर्फ अनुषा और सलमी चम्पिया उर्फ जिलानी शामिल हैं। इनमें डीवीसीएम, एसीएम सहित संगठन के महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके कैडर भी शामिल रहे हैं।

बीजापुर पुलिस ने बताया कि यह सफलता झारखंड पुलिस, सीआरपीएफ और बीजापुर पुलिस के बीच बेहतर समन्वय, विश्वास निर्माण और लगातार चलाए जा रहे अभियान का परिणाम है। सुरक्षा बलों की रणनीति और पुनर्वास की सकारात्मक पहल से प्रभावित होकर इन माओवादियों ने हथियार छोड़कर सामान्य जीवन अपनाने का निर्णय लिया।

छत्तीसगढ़ शासन की पुनर्वास नीति के तहत सभी आत्मसमर्पित कैडरों को नियमानुसार आर्थिक सहायता, कौशल विकास प्रशिक्षण, आवास, शिक्षा, स्वरोजगार और रोजगार जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। जिला प्रशासन और पुलिस उन्हें समाज की मुख्यधारा में सम्मानपूर्वक पुनर्स्थापित करने के लिए हर संभव सहयोग देंगे।

पुलिस अधिकारियों ने इसे नक्सल उन्मूलन अभियान की महत्वपूर्ण उपलब्धि बताते हुए कहा कि सरकार की पुनर्वास नीति और विकास कार्यों के चलते लगातार माओवादी हिंसा का रास्ता छोड़कर शांति और विकास की मुख्यधारा से जुड़ रहे हैं। इससे बस्तर क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और जनविश्वास को और मजबूती मिलने की उम्मीद है।

बाइट:

उमेश प्रसाद गुप्ता, पुलिस अधीक्षक, बीजापुर

बी.एन. नेगी, डीआईजी, सीआरपीएफ

आत्मसमर्पित माओवादी कैडर

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  

टॉप स्टोरीज