कलेक्टर श्री साहू और एसपी श्री शर्मा ने लोकसभा चुनाव व्यवस्था हेतु किया स्थल निरीक्षण

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 4 मार्च 2024/कलेक्टर श्री धर्मेश कुमार साहू और एसपी श्री पुष्कर शर्मा ने लोकसभा निर्वाचन के मद्देनजर मंडी परिसर सारंगढ़ का निरीक्षण किया। कलेक्टर श्री साहू और एसपी श्री शर्मा ने तीन बड़े हाल, सामग्री वितरण, अन्य निर्वाचन सामग्री के रिकार्ड रूम हेतु हाल, मतगणना के दिन सुरक्षा के तीन स्तर पर बेरिकेटिंग, अधिकारी कर्मचारी, पॉलिटिकल पार्टी के कार्यकर्ताओं, पत्रकारों के आने जाने, जनरेटर, विद्युत, पेयजल आदि के संबंध में अधिकारियो के साथ मंडी परिसर के सभी स्थल का भौतिक निरीक्षण किए। इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर मोनिका वर्मा ने जिले के मतदान केंद्रों, विधानसभा चुनाव के दौरान किए गए व्यवस्था के संबंध में कलेक्टर और एसपी को जानकारी दीं। निरीक्षण के दौरान एसडीएम बिलाईगढ़ डॉ स्निग्धा तिवारी, डीएसपी मनीष कुंवर, तहसीलदार आयुष तिवारी, रूपाली मेश्राम, कोमल साहू, एसडीओ पीडब्ल्यूडी विग्नेश कुमार, नगरपालिका सारंगढ़ के इंजीनियर उत्तम कंवर, निर्वाचन पर्यवेक्षक हरिकिशन डनसेना आदि उपस्थित थे।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

टॉप स्टोरीज