भाजपा डरी हुई हम मजबूती से चुनाव लडऩे वाले हैं : दीपक बैज

राजधानी से जनता तक । रायपुर ।  लोकसभा चुनाव के बीच सियासी बयानबाजी तेज हो गई है. राजनीतिक पार्टियां लगातार एक-दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगा रहे हैं. वहीं डिप्टी सीएम अरुण साव के कांग्रेस पर बिन दूल्हे की बारात के दिए गए बयान पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि हमारे पास दूल्हा और बाराती दोनों हैं. बीजेपी डरी गई है इसलिए ऐसा बयान दे रही है. इसके साथ ही दीपक बैज ने पीएम मोदी के दौरे और कांग्रेस छोड़कर जा रहे नेताओं के भाजपा में शामिल होने पर भी बयान दिया है.
कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं के भाजपा प्रवेश पर दीपक बैज का कहा कि कांग्रेस मजबूती से चुनाव लड़ रही है. जमीन स्तर पर कार्यकर्ता काम कर रहे हैं. भाजपा हमारे कई नेताओं को डराने-धमकाने का प्रयास कर रही है. प्रेशर की राजनीति भाजपा कर रही है. चुनाव का मेला है आना-जाना लगा रहता है. इससे कांग्रेस को फर्क नहीं पडऩे वाला।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास दूल्हा भी है और बाराती भी हैं. कवासी लखमा से बड़ा कोई दूल्हा हो सकता है क्या. कांग्रेस का घोषणा पत्र देखकर भाजपा बौखला गई है. इसलिए जहां भी राष्ट्रीय नेता जा रहे हैं कांग्रेस के पक्ष में माहौल है. भाजपा डरी हुई है इसलिए ऐसा बयान दे रही है। प्रधानमंत्री मोदी के बस्तर दौरे पर तंज कसते हुए क्कष्टष्ट चीफ दीपक बैज ने कहा कि जब भी चुनाव होता है तब प्रधानमंत्री और केंद्र के नेता बस्तर आते हैं. चुनाव के बाद कोई बस्तर झांक कर नहीं देखता. प्रधानमंत्री मोदी का बस्तर में स्वागत है. प्रधानमंत्री को बस्तर में जवाब देना चाहिए जो कांग्रेस सरकार ने आरक्षण पास किया उसे राजभवन में रोकने का काम आपकी सरकार ने क्यों रोका है. क्या आप आरक्षण देंगे आदिवासियों को? बस्तर को कहा था कि नगरनार नहीं बिकेगा पर केंद्र की बिकने वाली सूची में आज भी नगरनार शामिल है।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

छत्तीसगढ़ में लोकप्रिय होता हुआ राजधानी से जनता तक दैनिक अखबार के साथ न्यूज पोर्टल, यूटयूब चैनल,जो दिन की छोटी बड़ी खबरों को जनमानस के बिच पहुंचाती है और सेवा के लिए तत्पर रहती है dainikrajdhanisejantatak@gmail.com

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

टॉप स्टोरीज