राजधानी से जनता तक|कोरबा| बालको क्षेत्र में बुधवार की रात दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां तीन लोग एक बाइक में सवार होकर घर की ओर जा रहे थे, मगर वे अपने इस सफर के दौरान दर्दनाक हादसा में अपना जीवन खो बैठे।

बालको थाना अंतर्गत रूमगढ़ा पॉलिटेक्निक कॉलेज के पास ट्रेलर ने बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया। उक्त दर्दनाक हादसे में एक बाइक में सवार तीनों युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मृत्यू हो गई, घटना के बाद से ही ट्रेलर का चालक मौके से फरार हो गया और देखते ही देखते भीड़ एकत्रित हो गई। मौके पर पुलिस भी पहूंची हुई है ।
Author: Sangam Dubey
छत्तीसगढ़ में लोकप्रिय होता हुआ राजधानी से जनता तक दैनिक अखबार के साथ न्यूज पोर्टल, यूटयूब चैनल,जो दिन की छोटी बड़ी खबरों को जनमानस के बिच पहुंचाती है और सेवा के लिए तत्पर रहती है dainikrajdhanisejantatak@gmail.com




