मजदूर ने टॉवर में चढ़कर लगाई फांसी

राजधानी से जनता तक । भिलाई । जामुल थाना अंतर्गत एसीसी चौक के पास एक 48 साल के युवक ने टावर में चढ़कर फांसी लगा ली। सुबह जब घरवालों ने उसकी लटकती हुई लाश देखी तो थाने में शिकायत की। पुलिस जहां इसे आत्महत्या बता रही है, वहीं घरवालों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस की पूछताछ में परिजनों ने बताया कि मृतक का नाम आत्माराम निषाद है। वो अपनी पत्नी बच्चों के साथ एसीसी चौक के पास रहता था और हमाली का काम करता था। आत्माराम की पत्नी ललिता ने बताया कि रविवार सुबह आत्माराम घर से बिना बताए कहीं निकला फिर वापस नहीं आया। देर शाम तक जब आत्माराम घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश की। सुबह तक घर ना लौटने पर परिजन जामुल थाने शिकायत करने जाने वाले थे। इसी दौरान किसी ने बताया कि पास में ही एक हाईटेंसन लाइन के टावर में चढ़कर किसी ने फांसी लगा ली है। जब ललिता वहां पहुंची तो देखा कि खुदकुशी करने वाला उसका पति आत्माराम है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने देखा कि युवक ने अपने गमछे से टावर में 10 फिट की ऊंचाई पर फांसी लगाई है। पुलिस ने शव को टावर से नीचे उतरवाया। इसके बाद शव को पीएम के लिए लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल सुपेला भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

छत्तीसगढ़ में लोकप्रिय होता हुआ राजधानी से जनता तक दैनिक अखबार के साथ न्यूज पोर्टल, यूटयूब चैनल,जो दिन की छोटी बड़ी खबरों को जनमानस के बिच पहुंचाती है और सेवा के लिए तत्पर रहती है dainikrajdhanisejantatak@gmail.com

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

टॉप स्टोरीज