तेजी से फल फूल रहा अवैध शराब का कारोबार

छुईखदान में धड़ल्ले से चल रहा अवैध शराब का कारोबार : प्रशासन के नाक के नीचे बेखौफ बेच रहे अवैध शराब

 

दीनदयाल यदु/जिला ब्यूरो चीफ

छुईखदान ! खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के छुईखदान ब्लॉक में अवैध शराब का कारोबार धड़ल्ले से फल फूल रहा है. बता दें कि छुईखदान नगर के टिकरीपारा, कंडरा पारा के साथ-साथ ब्लॉक के आसपास गांव झुरानदी,देवरच्चा,उदयपुर भी बड़े पैमाने पर शराब कोचिया इस अवैध कारोबार को बेधड़क अंजाम दे रहे हैं वर्तमान समय में छुईखदान एवं आसपास के गांवों में नए-नए कोचिया अवैध शराब के कारोबार से जुड़ गए हैं जो की पुलिस प्रशासन के नाक के नीचे से बेधड़क होकर महंगे दामों पर शराब परोसने का काम कर रहे हैं। ज्ञात हो कि खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिला बनने के बाद कयास लगाया जा रहा था कि अवैध कारोबार पर लगाम लग जायेगा लेकिन जिला निर्माण के बाद भी शराब कोचियों की संख्या और बढ़ गई है. छुईखदान में पुलिस की कार्यवाही नही के बराबर होने से शराब कोचियों के हौसला और भी बुलंद होता जा रहा है ।

कही कमीशन का खेल तो नहीं दे रहा अवैध कारोबार को बढ़ावा

कुछ शराब कोचिया पकड़ में आने के तुरंत छोड़ दिया जाता है और फिर से अवैध कारोबार शुरू हो जाता है.खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले बनने के बाद भी अवैध शराब की बिक्री पर आज तक अंकुश नहीं लग पाया है.हालांकि पुलिस अवैध कारोबार पर लगाम लगाने पूरी तरह से मुस्तैद दिखाई पड़ती है लेकिन अंदर खाने से कोचिया शराब बेचने से बाज नहीं आ रहे है. इसको एक एंगल से देखे तो कार्यवाही न के बराबर होने से कोचियों की हौसला और भी बुलंद होता जा रहा है. इसलिए पुलिस प्रशासन पर सवाल भी उठ रहा है । इस सम्बन्ध में छुईखदान थाना प्रभारी से उनका पक्ष जानने संपर्क किया गया तो उन्होंने बाइट देने मना कर दिया।

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

टॉप स्टोरीज