लोकसभा प्रत्याशी राधेश्याम राठिया को चुनाव जिताने विजय शंखनाद रैली में तमनार पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
मोदी जी को तीसरी बार पीएम बनाने व भाजपा सांसद प्रत्याशी राधेश्याम राठिया को रिकार्ड मत से जिताने आव्हान किया
तमनार /कौशल साहू : रायगढ़ जिले के ब्लॉक तमनार मे मुख्यमंत्री बनने के बाद CM विष्णु देव साय का तमनार में प्रथम आगमन हुआ है। आगमन के बाद अपने क्षेत्र के नेता को सामने देखकर कार्यकर्ताओं में खुसी की लहर दौड़ पड़ी। बड़े माला के साथ सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। मंच पर मुख्यमंत्री के साथ राज्यसभा सांसद राजा देवेंद्र प्रताप सिंह, पूर्व विधायक विजय अग्रवाल,सुनीति सत्यानंद राठिया,सुषमा खलखो, शांता साय,गुरूपाल भल्ला,सकील अहमद, क्षेत्रीय भाजपा नेता अश्विनी पटनायक,गोकुलानंद पटनायक, जतिन साव व लोकसभा प्रत्याशी राधेश्याम राठिया उपस्थित रहे ।
क्या बोले CM साय
तमनार के पावन धरती में मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार आया हूँ। आगामी 7 मई को आप सभी मतदान जरूर करना, क्योंकि आने वाला लोकसभा चुनाव कोई आम चुनाव नही है, ये चुनाव मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए चुनाव है। जो प्रधानमंत्री हमेशा गरीबो के उत्थान के लिए 24 घंटे में 18 घंटे काम करते है। जो गरीब को मकान ,घर-घर पानी, बिजली दे रहे है। 2029 तक 5 किलो मुफ्त में राशन देने का वादा किये है। मोदी वो सख्सियत है,जिनकी वजह से आज पूरे विश्व मे भारत के डंका बज रहा है। तो आप सभी कमल को वोट करके तीसरी बार मोदी जी को पीएम बनाना।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार ने बीते 5 साल तक प्रदेश को अपराध, अत्याचार और भ्रष्टाचार का गढ़ बनाया। कोयला,डीएमएफ की राशि,नरवा गरवा और घुरवा बारी में जैसी योजना में भारी भ्रष्टाचार किये। प्रदेश के मुखिया रहते भूपेश बघेल ने महादेव सट्टा एप घोटाला किया, इससे बड़ी और क्या बात हो सकती है। लेकिन भाजपा की सरकार बनते ही सभी घोटालेबाजो की जांच शुरू हो गई। भूपेश बघेल पर FIR हो गई है। वे अधिकारी भी नही बचने वाले है जिन्होंने सरकार की गलत नीति का सपोर्ट किया है। सबकि जांच हो रही है और घोटालेबाज जेल की चक्की पीस रहे है।
मोदी के PM बनने पर पाकिस्तान की गीदड़ धमकी हुई बंद
जब कांग्रेस की सरकार की थी,तो पाकिस्तन बार बार गीदड़ धमकी देती थी। शीर्ष फायर का उल्लंघन किया जाता था, हमारे सैनिकों के सिर को काटकर पाकिस्तान के सैनिक पैरों से फुटबॉल खेला करते थे। लेकिन कांग्रेस की सरकार शालीनता पूर्वक बस समझौता करती थी। लेकिन हमारे मोदी के पीएम बनने के बाद पाक की गीदड़ धमकी बंद हो गई। और उनके कायराना हरकतों का अब मुतोड़ जवाब दिया जा रहा है।
कांग्रेस और भूपेश बघेल को घेरते हुए श्री साय ने कहा कि कांग्रेस सरकार में 36 वादे में एक भी वादे ठीक से पूरे नहीं हुए। भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ अपराधगढ़ बन गया था, भ्रष्टाचार का गढ़ बन गया था। कांग्रेस ने शराब, कोयला, रेत, सरकारी जमीन, डीएमएफ की राशि सब में घोटाला किया। प्रदेश को लूट-लूट कर कंगाल बना दिया। नरवा गरवा घुरवा बारी में घोटाला करके गोबर का पैसा भी खा गए। तभी तो छत्तीसगढ़ की जनता ने 2023 में कांग्रेस को सरकार से आउट कर दिया।
उन्होंने कहा कि भूपेश बघेल की सरकार ने युवाओं को जुआ का लत लगा दिया। महादेव सट्टा एप निर्बाध रूप से चले इसके लिए 508 करोड़ रूपये प्रोटेक्शन मनी लेने का आरोप उन पर लगा, एफआईआर भी दर्ज हुआ। जो छत्तीसगढ़ के लिए शर्म की बात है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासन में हुए घोटाले के आरोपी आज जेल की हवा खा रहे हैं। जेल में चक्की पीस रहे हैं। जमीन पर सो रहे हैं, मच्छर काटने से परेशान हैं। छ: महीने से एक साल हो गए उनका जमानत नहीं हो रहा है। आज भी कई भ्रष्ट अधिकारी जेल गए हैं। ये सब उनके किये की सजा उनको मिल रही है। कांग्रेस को फिर से सबक सिखाना है। छत्तीसगढ़ से कांग्रेस को जीरो में आउट करना है। मुख्यमंत्री ने अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि आज 4 महीने उनकी सरकार को हुए हैं। उनकी सरकार ने मोदी की गारंटी के बड़े-बड़े वादे पूरे किये हैं। शपथ लेने के दूसरे ही दिन 18 लाख प्रधानमंत्री आवास की स्वीकृति उन्होंने दी। 12 लाख किसानों को 2 साल का बकाया बोनस दिया। 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीद कर 3100 रूपए क्विंटल धान की कीमत दी। श्री साय ने कहा कि न केवल समर्थन मूल्य के अंतर की राशि एकमुश्त उनकी सरकार ने किसानों के खाते में ट्रान्सफर किये वरन महिला शक्ति के लिए लागू उनकी योजना महतारी वंदन योजना के दूसरे महीने की राशि भी उनके खातों में ट्रान्सफर कर दी है। हर महीने के पहले सप्ताह को किश्त की राशि दे दी जाएगी, ये भरोसा मुख्यमंत्री ने महिलाओं को दिलाया। उन्होंने कहा कि श्री रामलला दर्शन योजना की शुरुआत भी हो चुकी है, जिससे कि प्रदेश के रामभक्त अयोध्या में भांचा राम के दर्शन का लाभ पा रहे हैं। साथ ही उन्होंने मोदी की गारंटी में जो बचे वादे हैं उनको भी सांय-सांय पूरा करने की बात कही।
विरासत टैक्स पर बोले– कांग्रेस की सरकार बनने पर देश में विरासत टैक्स लागू करने के बात की जा रही है। जिस पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा “मेहनत हमारे पूर्वज करेंगे, और उनकी मृत्यु के उपरांत 45 % उत्तराधिकारी को जाएगा और 55 % सरकार को जाएगी। भला ये होना चाहिए क्या..?” उन्होंने कांग्रेस सरकार की भावना को खतरनाक बताया और सचेत रहने की बात कही।
आप सभी से आशीर्वाद लेने आया हूं। मुझे लोकसभा के प्रत्याशी बनाये है। मैं इस परिवार में सबसे छोटा सदस्य हूं, मुझे बेटा और भाई समझकर आशिर्वाद देना। मैं नेता बनकर नई बेटा बनकर सेवा करूंगा।
लगभग 150 कांग्रेस के नेताओं व कार्यकर्ता ने किया भाजपा प्रवेश भाजपा के विचारधाराओं से प्रेरित होकर कांग्रेस से कुछ कार्यकर्ता और नेताओं ने भाजपा का दामन थाम लिया है। मुख्यमंत्री के समक्ष कांग्रेसी नेता अशोक अग्रवाल, ठंडाराम व अन्य कई कार्यकर्ता भाजपा पार्टी में शामिल हुए हैं।

Author: Rajdhani Se Janta Tak
राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है



