महादेव बेटिंग ऐप मामले में एक्टर साहिल खान गिरफ्तार

राजधानी से जनता तक । रायपुर । महादेव बेटिंग एप केस मामले में इस वक्त की बड़ी कार्रवाई मुंबई पुलिस ने की है। महादेव बेटिंग ऐप केस में मुंबई पुलिस ने एक्टर साहिल खान को गिरफ्तार किया है। एक्टर को छत्तीसगढ़ में हिरासत में ले लिया गया है, जहां से उन्हें मुंबई ले जाया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक खान द लायन बुक ऐप नाम के एक सट्टेबाजी ऐप से जुड़े हुए थे, जो महादेव सट्टेबाजी ऐप नेटवर्क का भी हिस्सा है। मामले में पहले मुंबई पुलिस एसआईटी ने उनसे पूछताछ की थी। एक्टर ने जमानत के लिये कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था, लेकिन उनकी जमानत याचिका खारिज हो गई थी। वह लोटस बुक 24/7 नामक एक सट्टेबाजी ऐप वेबसाइट में भागीदार है, जो महादेव सट्टेबाजी ऐप नेटवर्क का हिस्सा है। एक्टर पर लायन बुक ऐप को प्रमोट और उनके इवेंट्स अटेंड करने का आरोप लगा है। लायन बुक को प्रमोट करने के बाद उन्होंने बतौर पार्टनर लोटस बुक 24/7 ऐप लॉन्च किया। साहिल ऐप को बढ़ावा देने के लिए अपने रौब का इस्तेमाल करते थे। वो सिलेब्रिटीज को बुलाते थे और ग्रांड पार्टियों का आयोजन करते थे फिलहाल मामले की जांच जारी है। जल्द ही पुलिस केस कई और बड़े पहलुओं को सामने ला सकती है। एक्टर अक्सर ही अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहते हैं।। एक्टर साहिल खान अपनी फिटनेस के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने एक्सक्यूजमी और स्टाइल जैसी फिल्मों में काम किया है। हालांकि, साहिल फिल्मों में कुछ कमाल नहीं कर सके। इसके बाद उनकी फिटनेस जर्नी शुरू हुई और वो फिटनेस इंफ्लुएंसर बन गए। साहिल डिवाइन न्यूट्रिशन नाम की एक कंपनी चलाते हैं, जो कि फिटनेस सप्लिमेंट्स बेचती है। इस साल फरवरी में उन्होंने अपनी दूसरी शादी के बारे में खुलासा किया था। एक्टर ने बताया कि उन्होंने रूस में सगाई के बाद उन्होंने मलीना से शादी कर ली है।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

छत्तीसगढ़ में लोकप्रिय होता हुआ राजधानी से जनता तक दैनिक अखबार के साथ न्यूज पोर्टल, यूटयूब चैनल,जो दिन की छोटी बड़ी खबरों को जनमानस के बिच पहुंचाती है और सेवा के लिए तत्पर रहती है dainikrajdhanisejantatak@gmail.com

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

टॉप स्टोरीज