पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने संसदीय क्षेत्र रायगढ़ के लिए स्थानीय घोषणा पत्र जारी किया…।।

 

रायगढ़।।आज शहर के होटल ट्रिनिटी में लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के स्थानीय प्रत्याशी डॉ. मेनका देवी सिंह के लिए अपना घोषणा पत्र जारी किया गया। 

इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अध्यक्षता की और प्रेस को जवाब भी दिया। इस मौके पर बघेल ने मुख्यमंत्री पर सांसद रहते हुए काम न करने का आरोप लगाया। 

भूपेश बघेल से जब यह सवाल पूछा गया कि कांग्रेस में इतना अंतर्विरोध है कि राष्ट्रीय प्रवक्ता को रोना पड़ रहा है तो उन्होंने कहा कि मामला हमारे भी संज्ञान में आया है हम इसे देख रहे हैं। पार्टी के अंतर्विरोधों पर यह भी कहा कि यह छोटे मोटे अंतर्विरोध सभी जगह होते ही हैं। इस धारण उन्होंने स्थानीय घोषणापत्र से संबंधित जवाब भी दिया। उन्होंने रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र में औद्योगिक विकास संबंधी सवाल पर कहा कि 2014 के बाद रायगढ़ में इसका विकास धीमा हुआ है।  

उन्होंने रायगढ़ के औद्योगिक अराजकता पर भी उठे सवाल का जवाब दिया। उन्होंने कहा कि जहां ज्यादा उद्योग होते हैं वहां यह होता है। कांग्रेस ने ही वन अधिनियम और पर्यावरण अधिनियम जैसे कानून भी बनाया है। उन्होंने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा संविधान बदलना चाहती है।  

कांग्रेस ने अपने स्थानीय घोषणा पत्र में मजबूत रेलमार्ग वा सड़क कनेक्टिविटी, एयरपोर्ट सेवा, रायगढ़ में AIIMS की स्थापना, जशपुर बी सारंगढ़ में मेडिकल कॉलेज, इको टूरिज्म सर्किट आदि की बात कही है।

Prakash Jaiswal
Author: Prakash Jaiswal

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

टॉप स्टोरीज