लोकसभा चुनाव के मध्य नजर विधानसभा स्तरीय भाजपा कार्यालय का उद्घाटन के बाद नहीं खुला आज तक ताला।

स्थानीय विधायक व छत्तीसगढ़ कैबिनेट मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े के हाथों हुआ था कार्यालय का उद्घाटन

भटगांव में प्रदेश स्तर के मंत्री और जिला मंत्री सूरजपुर का है निवास फिर भी कार्यालय खोलने की प्रति गंभीर नहीं

मोहन प्रताप सिंह

राजधानी से जनता तक. सुरजपुर/भटगांव:– लोकसभा चुनाव को लेकर सूरजपुर जिले के भटगांव विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत विधानसभा स्तरीय भाजपा कार्यालय का उद्घाटन 8 मार्च को स्थानीय विधायक व छत्तीसगढ़ महिला एवं बाल विकास विभाग के मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े के द्वारा प्रदेश स्तर के मंत्री परमेश्वरी राजवाड़े, जिला स्तर के मंत्री और विधानसभा प्रभारी अशोक सिंह, जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा रविंद्र भारती, मंडल अध्यक्ष भटगांव सुभाष राजवाड़े सहित मंडल स्तर और स्थानीय स्तर के सम्मानित पदाधिकारियों की उपस्थिति में फीता काट कर कार्यालय का उद्घाटन किया गया था।

कार्यालय उद्घाटन के बाद आज तक नहीं खुला ताला

सरगुजा लोकसभा चुनाव के मध्य नजर भटगांव विधानसभा स्तरीय कार्यालय का उद्घाटन नगर पंचायत अंतर्गत इमलीपारा मेन रोड भटगांव – जरही पहुंच मार्ग पर किया गया था जिस कार्यालय से भटगांव विधानसभा स्तर के तमाम मंडलों के प्रत्येक बूथ स्तर पर लोकसभा प्रत्यासी चिंतामणि महाराज का प्रचार प्रसार का सचालन किया जाना था लेकिन लेकिन लोकसभा चुनाव के लिए विधानसभा स्तरीय कार्यालय का उद्घाटन महज एक खानापूर्ति बन कर रह गया जिस कार्यालय का उद्घाटन स्थानीय विधायक व छत्तीसगढ़ कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के हाथों करवाया तो गया लेकिन आज तक दोबारा उस भाजपा कार्यालय का ताला ही नहीं खोला गया।

मतदान को महज दो दिन शेष और जिम्मेदार नदारद

मजे की बात तो यह है कि सरगुजा लोकसभा चुनाव के लिए मतदान होने को महज दो दिन शेष है और भटगांव में खोला गया भाजपा कार्यालय जो विधानसभा स्तर के लिए था जिसका उद्घाटन 8 मार्च को किया जाता है स्थानीय विधायक और छत्तीसगढ़ कैबिनेट मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े के हाथों से और उद्घाटन होने के बाद से लगभग आज 2 महीना पूरे होने को आए लेकिन उस कार्यालय का ताला दोबारा नहीं खोला गया जहाँनाटो विधानसभा प्रभारी अशोक सिंह छत्तीसगढ़ प्रदेश मंत्री परमेश्वरी राजवाड़े, मंडल अध्यक्ष सुभाष राजवाड़े सहित अन्य भाजपा पदाधिकारी भाजपा कार्यालय मैं लगे ताला को खुलवाने के लिए गंभीर नजर आए अब ऐसे में ही आप खुद अंदाजा लगा सकते है की सरगुजा लोकसभा चुनाव की तैयारी का स्तर भटगांव विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत क्या चल रहा होगा और पार्टी के अन्दर लोकसभा चुनाव को लेकर क्या स्थिति बन रही होगी वो तो आने वाला वक्त ही बतायेगा।

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

टॉप स्टोरीज