जिला पंचायत सीईओ ने बनाए जा रहे आदर्श मतदान केन्द्रों का किया निरीक्षण

राजधानी से जनता तक । बलरामपुर । पंकज गुप्ता ।  लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारी को लेकर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी रिमिजियुस एक्का के निर्देशन में जिला पंचायत सीईओ रेना जमील ने जिले में बनाए जा रहे आदर्श मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया। इसके साथ ही उन्होंने विभिन्न ग्राम पंचायतों में लोकसभा निर्वाचन के लिए मतदान केन्द्रों में छाया, पेयजल, विद्युत, प्रकाश एवं सुरक्षा व्यवस्था आदि व्यवस्थाओं का अवलोकन करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा 07 मई को लोकसभा निर्वाचन अंतर्गत होने वाले मतदान के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस दौरान जनपद पंचायत सीईओ, सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

छत्तीसगढ़ में लोकप्रिय होता हुआ राजधानी से जनता तक दैनिक अखबार के साथ न्यूज पोर्टल, यूटयूब चैनल,जो दिन की छोटी बड़ी खबरों को जनमानस के बिच पहुंचाती है और सेवा के लिए तत्पर रहती है dainikrajdhanisejantatak@gmail.com

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

टॉप स्टोरीज