भाजपा नेता शशि तिवारी को झारखंड लोकसभा क्षेत्र कि मिली जिम्मेदारी।

मोहन प्रताप सिंह

राजधानी रिपोर्टर. सूरजपुर/:– छत्तीसगढ़ प्रदेश मे लोकसभा चुनाव संपन्न होते ही प्रदेश के भाजपा नेताओं को झारखंड प्रदेश के विभिन्न लोकसभा क्षेत्रों में चुनाव प्रचार की जवाबदारी सौंपी गई है। झारखंड प्रदेश के लोकसभा चुनाव मे जिले से युवा भाजपा नेता शशि तिवारी को गिरीडीह लोकसभा क्षेत्र के गोमिया विधानसभा क्षेत्र की जवाबदारी सौपी गई है श्री तिवारी विधानसभा क्षेत्र में प्रचार अभियान की कमान संभाल रहे हैं।

भाजपा पदाधिकारियों को झारखंड के अलग अलग लोकसभा क्षेत्र के विधानसभा क्षेत्रों में प्रचार अभियान को तेज करने की जवाबदारी है। झारखंड प्रदेश मे अबतक लोकसभा चुनाव में मात्र एक चरण के ही मतदान संपन्न हुए हैं ऐसे छत्तीसगढ़ के विधायक सहित महत्वपूर्ण पदाधिकारियों को अलग अलग क्षेत्रों मे भेजा जा रहा है।

श्री तिवारी ने बताया कि चूंकि छत्तीसगढ़ प्रदेश मे लोकसभा चुनाव संपन्न हो चुके है इसलिए प्रदेश के नेताओं को पड़ोसी राज्य झारखंड मे लोकसभा चुनाव अभियान को तेज करने की जवाबदारी दी गई है। इसको लेकर सभी भाजपा पदाधिकारी बीते सप्ताह ही छत्तीसगढ़ से झारखंड के लिए रवाना हो गए थे।

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

टॉप स्टोरीज