(कोरबा) सतरेंगा मार्ग पर ग्राम गड कटरा के पास पलटी पिकअप वाहन हुई मृत्यु

राजधानी से जनता तक |कोरबा| कोरबा से दर्शनीय पिकनिक स्थल सतरेंगा जाने वाले मार्ग पर ग्राम गड कटरा के पास एक पिकअप वाहन अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। बताया जा रहा हैं की उक्त वाहन में 20 से 30 लोग सवार थे। सभी पिकनिक स्थल ग्राम सतरेंगा से शादी कार्यक्रम में शामिल होने दीपका क्षेत्र जा रहे थे। वाहन में सवार लोगो को चोटें आई हैं, जिन्हें गांव वालों की मदद से पास के असपताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार घटना की सूचना मिलते ही बालको पुलिस घटनास्थल पर पहुंची । इस घटना में 65 वर्षिय कोदो राम नामक व्यक्ति की मृत्यु हो गई है। जिस जगह पर घटना हुई वहां पर एक सकरा पुल है। जिस पर रेलिंग भी नहीं है। इससे पहले भी कई बार इस स्थान पर सड़क दुर्घटना हो चुकी है। पुल सकरा होने के साथ-साथ इस स्थान पर एक अंधा मोड़ भी है जिस वजह से भी कई वाहन अपना नियंत्रण खो देते हैं।

Sangam Dubey
Author: Sangam Dubey

छत्तीसगढ़ में लोकप्रिय होता हुआ राजधानी से जनता तक दैनिक अखबार के साथ न्यूज पोर्टल, यूटयूब चैनल,जो दिन की छोटी बड़ी खबरों को जनमानस के बिच पहुंचाती है और सेवा के लिए तत्पर रहती है dainikrajdhanisejantatak@gmail.com

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

टॉप स्टोरीज