KORBA: परसाखोला पिकनिक स्पॉट में संदिग्ध अवस्था में मिली लाश, पुलिस द्वारा की जा रही अग्रिम कार्यवाही

राजधानी से जनता तक |कोरबा| परसखोला पिकनिक स्पॉट में संदिग्ध अवस्था में एक युवक की लाश मिली है, मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर बालको पुलिस ने पहुंच कर जांच प्रारंभ कर दी है।

घटना शुक्रवार की बताई जा रही है, जहां बालको थाना क्षेत्र अंतर्गत परसाखोला पिकनिक स्पॉट में रोज की तरह ग्रामीण झरने में नहाने पहुंचें हुए थे, जहा उन्होने एक युवक का शव पानी में संदिग्ध अवस्था में पड़ा हुआ देखा, जिसके बाद अन्य लोगों के साथ मौके की सुचना बालको पुलिस को दी गई है।

मृतक के शव से कुछ दूर पर उसके कपड़े, चश्मे, गाड़ी की चाबी के साथ अन्य सामान प्राप्त हुए है, वहीं मृतक के पास से एक दस्तावेज मिला है जिसमे नाम विजय कुमार पिता ईश्वर सिंह पता विजय नग रबताया जा रहा है।बहरहाल मौके पर पहुंच एएसआई चंद्रशेखर वैष्णव एवं आरक्षक संजीव सिंह (826) द्वारा शव के पंचनामा की कार्यवाही की जा रही है । वहीं शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया है, जिसके बाद ही मौत के असल कारणों का खुलासा हो सकेगा।

Sangam Dubey
Author: Sangam Dubey

छत्तीसगढ़ में लोकप्रिय होता हुआ राजधानी से जनता तक दैनिक अखबार के साथ न्यूज पोर्टल, यूटयूब चैनल,जो दिन की छोटी बड़ी खबरों को जनमानस के बिच पहुंचाती है और सेवा के लिए तत्पर रहती है dainikrajdhanisejantatak@gmail.com

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

टॉप स्टोरीज