अनवरत बारिश से नदी नाले- चढ़े 

राजधानी से जनता तक/चरण सिंह क्षेत्रपाल 

 

देवभोग – दो दिनों से हो रही अनवरत वर्षा से जहां जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया, वहीं किसानों के चेहरे में रौनक आ गई, लेकिन गरियाबंद जिले गरियाबंद , मैनपुर, छुरा व देवभोग अंचल में अंधाधुंध बारिश से लोग इधर-उधर आने-जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, वहीं नदी ,नाले उफान पर हैं, एक सप्ताह से हल्की हल्की बारिश हुई और सोमवार से अनवरत बारिश से नदी नाले में सड़कों में पानी आ जाने के कारण सड़कें क्षतिग्रस्त हो गई है, तथा किसानों-मजदूरों , शासकीय अधिकारियों, कर्मचारियों,स्कूली बच्चों व राहगीरों को आवागमन करने में परेशानी हो रही हैं, आवाजाही राहगीरों ने नदी नाले में बढ़ते पानी को निहारा वहीं नदी नाले में जलस्तर बढ़ने से बड़ी गाड़ियों को आवागमन अवरूद्ध है, जहां छोटा गाड़ी चार पहिया और मोटरसाइकिल वालों की भीड़ नाला के दोनों तरफ खड़े हुए देखा गया। सूत्रों से मिली जानकारी मुताबिक विगत 3-4 दिनों से हो रही झमाझम बारिश से पूरा जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है, तथा अंचल के नदी नाले ऊफान पर है, इससे गरियाबंद जिले के दर्जनों गांवों का आवागमन सड़क सम्पर्क टूट गया है, और सावन की इस झड़ी से पूरा अंचल तर-बतर हो गया, ग्राहक ना आते देख आधे व्यवसायियों ने अपनी दुकानें बंद कर दी। आषाढ़ और सावन में बारिश के लिए तरसते लोगों के लिए भादो मास जमकर बारिश लेकर आया और असली बरसात का अहसास कराया, वैसे भादो के महीने के खत्म होने में एक सप्ताह से भी कम का समय शेष है, लेकिन हो रही बारिश से ऐसा लग रहा है कि यह बारिश से अपना कसर पूरा करेगी, सोमवार से वैसे मौसम ने करवट बदली लेकिन तेज बारिश मध्यरात्रि के बाद आरंभ हुई, और इन पंक्तियों के लिखें जाने तक बारिश का दौर जारी था, और चारों ओर छायी घटा को देखकर ऐसा लग रहा है कि अभी मौसम साफ नहीं होगा। सोमवार से हो रही इस बारिश से जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है, इसके कारण जिले के मैनपुर, गरियाबंद व देवभोग अंचल के सड़कों नदी -नालों का जलस्तर काफी बढ़ गया है, नदी नाले का जलस्तर बढ़ने से दर्जनों गांवों का सड़क सम्पर्क टूट गया है, दोपहर तक जलस्तर और बढ़ रहा था, इधर नदी नाला में पानी जलस्तर बढ़ने से आवागमन करने से लोगों के सम्पर्क कट गये है,कम पानी बहने से पुलिया ऊपर से आवागमन हो जाता था,लेकिन अनवरत बारिश से नदी,नाला पर पानी बढ़ गई है,वहां से भी लोग पार नहीं हो पा रहे हैं,देवभोग से रायपुर जाने वाली यात्री वाहने भी इससे प्रभावित हुई हैं, तथा शासकीय कार्यालयों,शिक्षण संस्थाओं में भी रौनक नहीं थी,देवभोग से रायपुर राजधानी गुजरते आवागमन आज बंद रहा,

इस बारिश के कारण पूरा जनजीवन प्रभावित हुआ है, तथा इसके कारण कच्चे मकानों को भी नुकसान पहुंचा है।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है