समर्थ अभियान:नाबालिक बच्चों के अपहरण…विगत एक माह में लगातार अभियान चलाकर 6 प्रकरणो में kCG पुलिस को मिली बड़ी सफलता

 

दीनदयाल यदु/जिला ब्यूरो चीफ

 

खैरागढ़ । पुलिस कप्तान त्रिलोक बंसल (भा.पु.से.) अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती नेहा पाण्डेय, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी खैरागढ़ लालचंद मोहले के मार्ग दर्शन मे छुईखदान थाना प्रभारी निरीक्षक शिवशंकर गेन्दले एवं खैरागढ़ थाना के उपनिरीक्षक मोरध्वज देशमुख के नेतृत्व में पूरे प्रकरण में विवेचना के दौरान सायबर सेल केसीजी की मदद से कॉल डिटेल एवं सीडीआर के माध्यम से दो टीम तैयार कर 17 जुलाई को तलवंडीभाई फिरोजपुर (पंजाब) एवं बड़ोदरा (गुजरात) भेजा गया था। टीम के द्वारा काफी खोजबीन कर प्रकरण के अपहृता एवं आरोपीगणों को बरामद किया गया।

जिले से संबंधित प्रकरण इस प्रकार है

1. थाना छुईखदान के अपराध क्रमांक 147/2022 धारा 363, 366 (क), 376 (2) (ड) भादवि., 4, 6 पॉक्सो एक्ट,

2. थाना छुईखदान के अपराध क्रमांक 157/2023 धारा 363 भादवि.

3. थाना खैरागढ़ के अपराध क्रमांक 574/2023 धारा 363 भादवि.

4. थाना छुईखदान के अप.क्र. 184/24 धारा 363, 366, 376, 376 (2) (ढ) भादवि, 06 पास्को एक्ट,

5. थाना साल्हेवारा के अप.क्र. 05/24 धारा 363, 366 (क), 376 (2) (ढ) भादवि, 6, 5(ञ) (ii) पास्को एक्ट (6) थाना गातपार के अप.क्र. 20/24 धारा 363 भादवि

 

आरोपीयों का नाम और पता इस प्रकार है

1. गुर्जीयान सिंह पिता जसपाल सिंह उम्म्र 29 साल निवासी ग्राम व थाना तलवंडीभाई जिला फिरोजपुर (पंजाब)

2. आदर गोंड़ पिता राजा राम गोंड़ उम्र 24 साल निवासी कानीमेरा थाना छुईखदान जिला केसीजी (छ0ग0)

3. दिनेश वर्मा पिता स्व० तिलकराम वर्मा उम्र 24 साल निवासी अमलीपारा खैरागढ़ थाना खैरागढ़ जिला केसीजी (छ०ग०)

आरोपीयों के विरूध्द अपराध धारा का सबूत पाये जाने से थाना छुईखदान के अपराध क्रमांक 157/2023 में धारा 366 (क), 376 (2) (ढ) भादवि 4, 6 पॉक्सो एक्ट एवं थाना खैरागढ़ के अपराध क्रमांक 574/2023 में धारा 366 (क) 376 (2) (ढ) भादवि 4, 6 पॉक्सो एक्ट जोड़कर आरोपीयों को 24 जुलाई को गिरफ्तार कर ज्यूडिशियल रिमांड पर भेजा गया है।

इसके अतिरिक्त थाना छुईखदान के अप.क. 184/24 धारा 363, 366, 376, 376(2) (ड) भादवि, 06 पास्को एक्ट, थाना साल्हेवारा के अप.क्र. 05/24 थारा 363, 366 (क), 376 (2) (ढ) भादवि, 6, 5 (ञ) (ii) पास्को एक्ट एवं थाना गातपार के अप.क्र. 20/24 थारा 363 भादवि के प्रकरणों में क्रमशः टीम द्वारा अन्य राज्यो ग्वालियर, हैदराबाद एवं उड़ीसा से गुमशुदा को सकुशल बरामद कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

उपरोक्त कार्यवाही में सउनि. केकेराय, सउनि० राजेश ठाकुर, सउनि० अरविंद सिंह यादव, सउनि. चेतन नेताम, सउनि. रोहित रजक, सउनि. टैलेश सिंह, प्र०आर० 737 सुरेश चन्द्रवंशी, म०आर० 1981 लक्ष्मी चंदेल, आर0 1370 गणेश चन्द्रवंशी, आर0 1123 उमेन्द्र सिंह टेकाम की आर. 1381 सूर्यकांत साहू, म. आर. 448 आरती चन्द्राकर एवं आर. 1383 मनोज कंवर, आर. 1357 चन्द्रविजय सिंह, आर. 1681 त्रिभुवन यदु की महत्वपूर्ण भूमिका रही है इसके अतिरिक्त पुराने लंबित प्रकरणो व सायबर क्राईम के प्रकरणों में भी शीघ्र ही टीम गठित कर निराकरण करने के लिए योजना बनाई गई।

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
September 2025
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

टॉप स्टोरीज