एक दिवसीय शरद पूर्णिमा संगीत महोत्सव 16 अक्टूबर को बेमेतरा

एक दिवसीय शरद पूर्णिमा संगीत महोत्सव 16 अक्टूबर को बेमेतरा में आयोजित

राजधानी से जनता तक
जिला प्रमुख पवन तिवारी कबीरधाम

सुशील त्रिवेदी भिलाई द्वारा सुगम संगीत प्रस्तुति दिया जाएगा।

” श्री राम मंदिर संगीत रसिक जन परिवार बेमेतरा द्वारा आयोजित एक दिवसीय शरद पूर्णिमा के पावन अवसर पर संगीत महोत्सव 16 अक्टूबर बुधवार को श्री राम मंदिर प्रांगण बेमेतरा में शाम 5 बजे प्रारंभ होगा। सर्वप्रथम समूह शास्त्री कत्थक नृत्य की प्रस्तुति होगा। उसके पश्चात सुगम संगीत एवं शास्त्रीय गायन सुशील त्रिवेदी भिलाई, तबला पर संगत रामचंद्र सर्पे खैरागढ़ एवं सारंगी में सफीक हुसैन खैरागढ़ द्वारा प्रस्तुति दिया जाएगा।। कार्यक्रम का संचालन श्री रामचरितमानस संघ बेमेतरा जिला अध्यक्ष अनिल रजक द्वारा किया जाएगा। संगीतकार सतानंद यादव बेरा एवं पं. विश्राम मिश्रा बीजाभाठ द्वारा दीप प्रज्वलित किया जाएगा। संगीत महोत्सव में क्षेत्र के प्रसिद्ध संगीत गुरुजनों का सम्मान होगा। उक्त कार्यक्रम विगत 3 वर्षों से अनवरत जारी है। इस कार्यक्रम में समिति एवं श्री राम मंदिर परिवार के पं. शिव पाठक, नारायण पाठक, रामजी पाठक, संतोष साहू, अनिल रजक ,भागबली देवांगन, नोहर मानिकपुरी, राजेश योगी, अगम मानिकपुरी, बसंत साहू,राजा तंतुवाय, वीरेंद्र श्रीवास्तव, मोहन मानिकपुरी, धर्मेंद्र साहू, मोहन नंदवाना,पंचू साहू,रिझन सिंह सेन,देवराम साहू,दिनेश कसार, घनाराम साहू,रवि पांडेय, बाबा तंबोली, राजेश रोहरा एवं हेमंत त्रिपाठी सहित अनेक सदस्य कार्यक्रम में सहभागिता निभा रहे हैं।”

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

टॉप स्टोरीज