अवैध रूप से गांजा तस्करी करते रेलवे स्टेशन से पकड़ी गई आरोपी महिला..

खुरशेद खान

जगदलपुर बस्तर पुलिस अधीक्षक, शलभ कुमार सिन्हा के नेतृत्व मेें बस्तर पुलिस के द्वारा अपराधिक तत्वों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही किया जा रहा है। इसी तारतम्य में अवैध मादक पदार्थ गांजा तस्कर पर, कार्यवाही करने में बस्तर पुलिस को सफलता मिली है। ज्ञात हो कि थाना बोधघाट जगदलपुर को सूचना प्राप्त हुआ था कि एक बूढ़ी महिला पिंक रंग की फूलदार साड़ी पहनी है, हीराखंड एक्सप्रेस ट्रेन से रेलवे स्टेशन जगदलपुर में उतरकर डरी सहमी बैठी है, जो अपने पास एक नीला रंग की प्रिंटेड थैला रखी है, जिसमें अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा रखकर बिक्री करने के उद्देश्य से उड़ीसा प्रांत से परिवहन कर रही हैं कि सूचना पर पुलिस अधीक्षक, शलभ कुमार सिन्हा के दिशा निर्देशन में अति. पुलिस अधीक्षक माहेश्वर नाग के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक उदित पुष्कर के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी बोधघाट लीलाधर राठौर के नेतृत्व में टीम गठित कर, कार्यवाही हेतु टीम रवाना किया गया था। उक्त टीम के द्वारा रेलवे स्टेशन जगदलपुर में पहुंचकर संदेह के आधार पर एक महिला को पकड़कर पूछताछ करने पर अपना नाम सरला पति सुरेश सिंग उम्र 55 वर्ष निवासी नगला सरकी जिला बदायू (उ. प्र.)का होना बतायी जिनके पास में रखे एक प्रिंट दार थैला की तलाशी लेने पर 05.152 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा मिला जिसे अपने पास रखने के संबंध में पूछताछ करने पर गांजा रखने का वैधानिक प्रत्युत्तर नही दिया गया तथा अवैध रूप से गांजा परिवहन करना स्वीकार करने से आरोपिया के कब्जे में रखे अवैध मादक पदार्थ गांजा को 20(B ) NDPS एक्ट के तहत विधिवत् जप्त कर आरोपिया महिला को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेजा गया।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

टॉप स्टोरीज