प्रेक्षक मरकाम ने किया विभिन्न मतदान केन्द्रों का औचक निरीक्षण


राजधानी से जनता तक/पंकज गुप्ता/बलरामपुर

बलरामपुर :- छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगरपालिकाओं के आम निर्वाचन 2024 हेतु निर्वाचक नामावली तैयार करने की कार्यवाही पर पूर्ण नजर रखने एवं निर्वाचक नामावली की गुणवत्ता का सतत् मूल्यांकन किए जाने हेतु कोरिया जिले के अपर कलेक्टर अरूण कुमार मरकाम को जिला बलरामपुर-रामानुजगंज हेतु प्रेक्षक नियुक्त किया है।
प्रेक्षक अरूण कुमार मरकाम द्वारा नगरपालिका परिषद् बलरामपुर हेतु दावा-आपत्ति प्राप्त करने हेतु निर्धारित स्थल कार्यालय नगर पालिका परिषद्-बलरामपुर एवं मतदान केन्द्र क्रमांक-06 प्राथमिक शाला बरियाडीह तथा मतदान केन्द्र क्रमांक 11 आंगनबाड़ी केन्द्र बलरामपुर का औचक निरीक्षण किया गया। निर्वाचक नामावली के प्रारंभिक प्रकाशन उपरांत दावे तथा आपत्तियों को प्राप्त करने के संबंध में की गई व्यवस्था एवं आयोग द्वारा निर्धारित प्रारूप/फार्मस् की उपलब्धता के संबंध में प्राधिकृत कर्मचारियों से जानकारी प्राप्त कर दावे-आपत्तियां प्राप्त करने के संबंध में आयोग के दिशा-निर्देशों से उपस्थित अधिकारी/कर्मचारियों को अवगत कराया। निरीक्षण के दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी (स्थानीय) शशि कुमार चौधरी, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नगरपालिका परिषद्-बलरामपुर अमित कुमार श्रीवास्तव, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत बलरामपुर रणवीर साय, मुख्य नगरपालिका अधिकारी बलरामपुर प्रणव रॉय, उपस्थित थे।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

टॉप स्टोरीज