ऐतिहासिक 75 दिनों तक चलने वाला बस्तर दशहरा का हुआ विधिवत समापन

खुरशेद खान

जगदलपुर बस्तर सम्भाग मुख्यालय जगदलपुर में 75 दिवसीय ऐतिहासिक विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा पर्व का अंतिम पड़ाव मां दंतेश्वरी एवं मावली माता की डोली विदाई के साथ शनिवार को दशहरा का विधिवत समापन हुआ डोली विदाई का कार्यक्रम दंतेश्वरी मंदिर प्रांगण मे किया गया जिसमें माता की विधि विधान से पूजा अर्चना के साथ गरिमामय में विदाई दी गई। इस दौरान पूरे मार्ग को फूलों से सजाया गया और अंत में जिया डेरा में पूजा अर्चना कर अंतिम विदाई दी गई।

आपको बता दे ऐतिहासिक बस्तर दशहरा जो की 75 दिनों तक चलता है जिसमें अमावस्या के दिन टूरलु खोटला लकड़ी की पूजा के साथ पर्व का आरंभ होता है। इसके पश्चात डेरी गड़ाई , काचन गादी जात्रा , निशा जात्रा मावली परघाव , भीतर रैनी ,बाहर रेनी , कुटुंब जात्रा सहित कई अन्य रस्म पूरे विधि विधान के साथ की गई। माता की डोली विदाई के साथ इस ऐतिहासिक 75 दिवसीय दशहरा पर्व का विधिवत रूप से समापन हुआ।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

टॉप स्टोरीज