पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज सुन्दरराज पी. द्वारा शहीदों का नाम वाचन कर अर्पित की गई श्रद्धांजलि…

खुरशेद खान

जगदलपुर बस्तर संभाग मुख्यालय, जगदलपुर स्थित अमर वाटिका परिसर में पुलिस स्मृति दिवस 2024 के अवसर पर आयोजित की गई शहीद परेड कार्यक्रम में सांसद बस्तर महेश कश्यप, महापौर जगदलपुर सफिरा साहू, कमिश्नर बस्तर संभाग डोमन सिंह, कलेक्टर बस्तर हरीश एस., पुलिस अधीक्षक बस्तर शलभ कुमार सिन्हा एवं वरिष्ठ अधिकारीगण व जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे तथा अमर वाटिका जगदलपुर में शहीद परिजनों को किया गया सम्मानित।

उल्लेखनीय है कि बस्तर क्षेत्र के शांति सुरक्षा एवं विकास हेतु छत्तीसगढ़ राज्य गठन के पश्चात् विगत 24 वर्षों में 1302 सुरक्षा बल सदस्यों द्वारा शहादत दी गई तथा 1777 ग्रामीणों द्वारा अपनी जान की आहूति दी गई।

पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज सुन्दरराज पी. द्वारा बताया गया कि बस्तर क्षेत्र की शांति सुरक्षा एवं विकास हेतु सर्वोच्चतम बलिदान दिये शहीदों की शहादत से प्रेरणा लेकर बस्तर पुलिस एवं क्षेत्र में थाना/सुरक्षा बल द्वारा क्षेत्रवासियों की जानमाल की रक्षा हेतु समर्पित होकर कार्य करेगा l

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

टॉप स्टोरीज