पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर शहीद पुलिस जवानों की शहादत को नमन करते हुए उनके द्वारा शिक्षा प्राप्त किए स्कूल में किया गया श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन

जांजगीर। श्री विवेक शुक्ला पुलिस अधीक्षक जांजगीर के निर्देशन में 21 अक्टूबर 2024 को पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर थाना जांजगीर पुलिस द्वारा शहीद एस.आई. श्री लोकेश टंण्डन निवासी जांजगीर की शहादत को नमन करते हुए उनके द्वारा शिक्षा प्राप्त किये स्कूल ज्ञान भारती स्कूल जांजगीर में द्वीप प्रज्जवलित किया गया। इसी प्रकार थाना जांजगीर पुलिस द्वारा शहीद प्रधान आरक्षक श्री ललित खरसन के शहादत को नमन करते हुए उनके द्वारा शिक्षा प्राप्त किये शासकीय शासकीय स्कूल पुटपुरा में द्वीप प्रज्जवलित किया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित छात्र/छात्राओं एवम शिक्षको को सड़क दुर्घटनाओं को दृष्टिगत रखते हुए उचित बचाव के बारे में बताया गया और बच्चों को समझाया गया कि नाबालिगों द्वारा किसी प्रकार का वाहन नही चलाना चाहिए एवं यातायात नियमों का पालन करना चाहिए बताया।श्रद्धांजलि कार्यक्रम में गणमान्य नागरिकगण एवं स्कूल के शिक्षकगण उपस्थित रहे।उपरोक्त कार्यक्रम का सफल संचालन निरीक्षक प्रवीण कुमार द्विवेदी थाना प्रभारी जांजगीर के नेतृत्व में एएसआई बलवंत घृतलहरे, संजय शर्मा थाना जांजगीर, एवम आरक्षक दिलीप सिंह, ईश्वरी राठौर थाना जांजगीर द्वारा किया गया।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

टॉप स्टोरीज