दिल्ली-NCR में प्रदूषण पर हरियाणा और पंजाब सरकार को सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार: कोई गंभीरता नहीं, पूरी तरह नाकाम-1

नई दिल्ली । दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण के लगातार बिगड़ते हालात पर सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को हरियाणा और पंजाब सरकारों को जमकर फटकार लगाई। कोर्ट ने पराली जलाने के मुद्दे को लेकर सरकारों की निष्क्रियता पर सवाल उठाते हुए कहा कि प्रदूषण नियंत्रण के उपायों में दोनों राज्य पूरी तरह से विफल साबित हुए हैं। प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब और हरियाणा सरकार को फटकार लगाई है. कोर्ट ने कहा है कि दोनों सरकारें पूरी तरह से नाकाम साबित हुई हैं. पराली जलाने के खिलाफ कदम उठाने को लेकर कोई गंभीरता नहीं है. अदालत में गलत बयानी की जा रही है. सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब और हरियाणा सरकार द्वारा पराली जलाने वालों के खिलाफ कोई कार्रवाई न करने पर कड़ी आपत्ति जताई।सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि अगर ये सरकारें वाकई कानून लागू करने में दिलचस्पी रखती हैं तो कम से कम एक मुकदमा तो होना ही चाहिए।सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब के मुख्य सचिव से कहा कि करीब 1080 उल्लंघनकर्ताओं के खिलाफ FIR दर्ज की गई, लेकिन आपने सिर्फ 473 लोगों से मामूली जुर्माना वसूला है। आप 600 या उससे ज्यादा लोगों को छोड़ रहे हैं। हम आपको साफ-साफ बता दें कि आप उल्लंघनकर्ताओं को यह संकेत दे रहे हैं कि उनके खिलाफ कुछ नहीं किया जाएगा। यह पिछले तीन सालों से हो रहा है।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

टॉप स्टोरीज