राजधानी से जनता तक । बलौदाबाजार । जिले के ग्राम रिसदा में एक तेज रफ़्तार ट्रक के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए एक बाइक को चपेट में ले लिया। इस हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर चक्का जाम कर दिया। घटना शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र की है। बता दें कि घटना की जानकारी के बाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा। वहीं ट्रक ड्राइवर हादसे के बाद मौके से फरार हो गया है, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।
Author: Rajdhani Se Janta Tak
छत्तीसगढ़ में लोकप्रिय होता हुआ राजधानी से जनता तक दैनिक अखबार के साथ न्यूज पोर्टल, यूटयूब चैनल,जो दिन की छोटी बड़ी खबरों को जनमानस के बिच पहुंचाती है और सेवा के लिए तत्पर रहती है dainikrajdhanisejantatak@gmail.com




