जेब में रखा मोबाइल अचानक आग की लपटों में घिरा बाल-बाल बची जान 

राजधानी से जनता तक/चरण सिंह क्षेत्रपाल 

 

देवभोग -24 जुलाई 2026, दिन शुक्रवार को एक हादसा घटते घटते टल गई, सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार ग्राम पंचायत कुम्हडंईखुर्द के व्यक्ति निरंजन सोनी घर में पूजा पाठ की सामग्रियां खरीदने देवभोग से वह सामान खरीद कर अपने घर वापस लौट रहा था और उसी दौरान कु.खुर्द नयापारा के सामने उनकी लोवर पैंट की जैब में रखा हुआ मोबाइल फोन अचानक धुआं धुआं छोड़ते हुए दिखाई दिए। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने तत्काल सुझाइस का परिचय देते हुए उन्होंने जलती हुई लोवर पैंट उतारकर दूर फेंक दी। कुछ समय तक मोबाइल में आग लगी रही, गनीमत रही कि इस घटना में किसी भी प्रकार कि जनहानि या गंभीर शारीरिक क्षति नहीं हुई और एक बड़ा हादसा टल गई। इस लिए सभी लोगों को जनहित में अपील करते हुए कहा कि इस तरह की घटनाएं से सतर्क रहें और सावधानी बरतेंगे कि मोबाइल का उपयोग करते समय सावधानी बरतेंगे। यदि मोबाइल गर्म हो जाए बेटरी भूल जाए तो असामान्य व्यवहार न करें, कुछ समय तक मोबाइल बंद करके रखें। विशेष रूप से अपने बच्चों को मोबाइल के सुरक्षित उपयोग के प्रति जागरूक किया जाए। क्षतिग्रस्त या खराब मोबाइल से बच्चों को दूर रखें।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है