2-2 पंचायतों की चाबी एक सचिव के हाथ ताले में कैद विकास ग्रामीण योजनाओं के लिए दर-दर भटकने को मजबूर 

राजधानी से जनता तक/चरण सिंह क्षेत्रपाल 

 

देवभोग – जनपद पंचायत देवभोग की प्रशासनिक व्यवस्था एक बार फिर से सवालों के घेरे में है, एक ही सचिव को दो -दो ग्राम पंचायतों और जनपद कार्यालय का अतिरिक्त प्रभार सौप दिए जाने से ग्रामीण क्षेत्रों में सरकारी काम-काज लगभग ठप होने की स्थिति बन गई है। पंचायत भवनों पर अक्सर ताले लटके रहते हैं और ग्रामीण छोटी-छोटी जरूरतों के लिए भटकने को मजबूर हैं। जानकारी के मुताबिक जनपद पंचायत देवभोग के अंतर्गत कई ग्राम पंचायतों में अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है, एक सचिव को दो- दो पंचायत की जिम्मेदारी दी गई है। इस तरह की व्यवस्था से ग्रामीण जनता को शासन-प्रशासन द्वारा संचालित महात्वाकांक्षी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। क्यों कि एक ही व्यक्ति को कई ज़िम्मेदारी दी जाती है, इस तरह की जिम्मेदारी से मूल स्थान पर पदस्थ है, वहीं के आम नागरिकों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से शत् प्रतिशत लाभ लेने से वंचित रह जाते हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि पंचायत भवन बंद रहने से प्रधानमंत्री आवास योजना , जन्म प्रमाणपत्र, मृत्यु प्रमाणपत्र, विवाह पंजीयन, स्कूली बच्चों के लिए जाति प्रमाण पत्र,आय प्रमाण पत्र,मूलनिवास प्रमाण पत्र व राशनकार्ड संबंधी कार्य सहित अनेक जरूरी काम समय पर नहीं हो पा रहे है।कई लोगों को बार-बार पंचायत और जनपद पंचायत कार्यालय का चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। लेकिन समाधान नहीं मिल रहा ।

 

सबसे बड़ा सवाल……..?

 

क्या देवभोग जनपद पंचायत में सचिवों की इतनी कमी है कि एक ही कर्मचारी के भरोसे दो पंचायतों का प्रशासन चलाया जा रहा है? यदि नहीं, तो फिर ग्रामीणों को योजनाओं से वंचित करने वाली यह व्यवस्था क्यों बनाई गई? पंचायत भवनों पर लटकते ताले और परेशान ग्रामीण आखिर किसकी जबावदेही तय करेंगे। स्थानीय लोगों ने कलेक्टर व जिला पंचायत सीईओ से मांग की तैयारी चल रही है कि प्रत्येक ग्राम पंचायत में नियमित सचिव की व्यवस्था सुनिश्चित करने ताकि गांवों का प्रशासन पटरी पर लौटे और ग्रामीणों को समय पर शासन की योजनाओं का लाभ मिल सके।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है