प्रदेश अध्यक्ष राहुल योगराज टिकरिया ने युवाओं में भरा जोश, बूथ स्तर तक 50-50 नए सदस्य जोड़ने का दिया लक्ष्य
जिला प्रमुख नवीन दांदडें
सुकमा। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के “JOIN BJYM 2026” सदस्यता अभियान के तहत शनिवार को सुकमा में भव्य सदस्यता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं की मौजूदगी रही, जहां सुदूर जगरगुंडा और चिंतलनार क्षेत्र सहित विभिन्न इलाकों के 150 से अधिक युवाओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर राष्ट्रवादी विचारधारा के साथ जुड़ने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत भाजयुमो जिला अध्यक्ष शोभन गंदामी के स्वागत भाषण से हुई। उन्होंने सदस्यता अभियान की रूपरेखा बताते हुए कहा कि संगठन का उद्देश्य अधिक से अधिक युवाओं को भाजपा से जोड़कर राष्ट्र निर्माण में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना है।
भाजपा जिला अध्यक्ष धनीराम बारसे ने अपने संबोधन में कहा कि युवा शक्ति संगठन की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और अधिकाधिक युवाओं को पार्टी की विचारधारा से जोड़ने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राहुल योगराज टिकरिया ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए आगामी सदस्यता अभियान की रणनीति साझा की। उन्होंने कहा कि प्रत्येक मंडल, शक्ति केंद्र और बूथ से कम से कम 50-50 नए युवाओं को सदस्य बनाकर “JOIN BJYM 2026” अभियान को ऐतिहासिक सफलता दिलानी है। साथ ही उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार की युवा हितैषी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का भी आह्वान किया।
कार्यक्रम में युवा मोर्चा प्रदेश महामंत्री कुणन ठाकुर, प्रदेश उपाध्यक्ष भीम मरकाम, प्रदेश मंत्री लोकेश साहू, जिला प्रभारी कृति पहाड़ी, सहप्रभारी संजय साहू, भाजपा के वरिष्ठ नेता सोयम मुक्का, जिला महामंत्री विश्वराज सिंह चौहान एवं बलिराम नायक, जिला उपाध्यक्ष नूपुर वैदिक, दिलीप पेद्दी, जिला मंत्री संजय सोढ़ी, जिला पंचायत सदस्य कोरस सन्नू, नगर पालिका अध्यक्ष हुंगाराम मरकाम, दोरनापाल मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह भदौरिया, जनपद पंचायत अध्यक्ष कुसुमलता कवासी, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष डमरूराम नाग सहित भाजपा और भाजयुमो के अनेक पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन प्रवीण बारसे ने किया, जबकि अंत में भाजयुमो मंडल अध्यक्ष अंकित गुप्ता ने सभी अतिथियों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित युवाओं ने एक स्वर में “JOIN BJYM 2026” सदस्यता अभियान को सफल बनाने तथा संगठन को गांव-गांव और बूथ-बूथ तक मजबूत करने का संकल्प लिया।
Author: Rajdhani Se Janta Tak
राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है





