जनसमस्या निवारण शिविर में प्राप्त 66 आवेदनों में से 59 आवेदनों का मौके पर ही किया गया निराकरण शिविर स्थल पर सभी विभागों द्वारा अपने-अपने विभागों में संचालित जनहितकारी योजनाओं की बारी-बारी से दी गई जानकारी

सक्ती।।25 अक्टूबर 2024।।मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के मंशानुरूप आमजन को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का ज्यादा से ज्यादा लाभ दिलाने तथा उनकी समस्याओं का त्वरित निराकरण करने के उद्देश्य से कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री अमृत विकास तोपनो के निर्देशन में 12 जुलाई 2024 से जिले के मालखरौदा विकासखंड से जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर की शुरुआत की गई है। इसी क्रम में आज डभरा विकासखंड के हायर सेकेण्ड्री स्कूल किरारी में जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। विकासखंड डभरा अंतर्गत किरारी में आयोजित जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 66 आवेदन प्राप्त हुए, जिसमे से 59 आवेदनों का मौके पर ही त्वरित निराकरण किया गया तथा शेष 7 आवेदनों का जल्द से जल्द निराकरण किया जायेगा। इस अवसर पर कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री अमृत विकास तोपनो ने सभी विभागीय अधिकारियों कर्मचारियों को प्राप्त आवेदनों के त्वरित निराकरण पर फोकस करने के निर्देश दिए। शिविर स्थल पर सभी विभागों द्वारा अपने-अपने विभागों में संचालित जनहितकारी योजनाओं की बारी-बारी से विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई, जिससे बड़ी संख्या में आमजन लाभान्वित हुए। जिला स्तरीय शिविर में आज पुरुष, महिला, युवा, बुजुर्ग, बच्चे सहित विभिन्न आमजन शामिल हुए। जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का शुभारंभ सर्वप्रथम भारत माता और छत्तीसगढ़ महतारी के तैलचित्र पर पुष्पमाला अर्पित कर की गई। जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर स्थल पर महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा अन्नप्राशन, गोद भराई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसी प्रकार उद्यान विभाग द्वारा पौधों का वितरण, स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयुष्मान कार्ड वितरण और कृषि विभाग द्वारा बीज, कीटनाशक दवा का भी वितरण किया गया। जिला स्तरीय जन समस्या निवारण शिविर में चंद्रपुर विधायक राम कुमार यादव ने कहा कि आज किरारी में आयोजित जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर में सभी विभागों के विभाग प्रमुख सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित है। उन्होंने कहा कि जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर आमजन के लिए बहुत ही ज्यादा लाभदायक है इसलिए उन्होंने ज्यादा से ज्यादा लोगों से शिविर का लाभ लेने कहा। इसी क्रम में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संयोगिता सिंह जूदेव ने किरारी में आयोजित जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर में पहुंचे सभी जनप्रतिनिधियों, कलेक्टर, सभी विभागीय अधिकारियों और आमजन का अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मंशानुरूप जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन विभिन्न चिन्हांकित ग्रामों में किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री का लक्ष्य आमजन की सेवा करते हुवे सुशासन की स्थापना करना है। श्रीमती जूदेव ने सभी संबंधित अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों का जल्द से जल्द निराकरण करने कहा। जनपद पंचायत उपाध्यक्ष खुशवंत चंद्रा द्वारा संबोधित करते हुए क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया गया तथा शिविर में आमजन से प्राप्त आवेदनों का तेजी से निराकारण कराने की बात कही गई। इसी कड़ी में कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी अमृत विकास तोपनो ने शिविर में आमजनता को संबोधित करते हुए कहा कि शिविर का उद्देश्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ जन-जन तक पहुंचाना है। उन्होंने बताया की शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा शासन की योजनाओं की जानकारी देने तथा योजनाओं से लाभान्वित करने स्टॉल भी लगाए गए हैं। कलेक्टर ने जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर के माध्यम से जिले के ज्यादा से ज्यादा लोगों को लाभान्वित कराने के लिए एसडीएम डभरा और जनपद पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी डभरा को आगामी शिविर आयोजन तिथि की जानकारी जमीनी स्तर पर मुनादी कराते हुवे लोगों को जागरूक करने कहा। जिससे गांव-गांव तक शिविर आयोजन का प्रचार प्रसार किया जा सके। कलेक्टर ने सभी विभागीय अधिकारियों को भी विभिन्न कार्यालयों में आने वाले आमजन को आगामी जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर की जानकारी ज्यादा से ज्यादा देने कहा। कलेक्टर ने सभी विभागीय अधिकारियों को शिविर में प्राप्त आवेदनों का नियमानुसार त्वरित गति से निराकरण करने के निर्देश दिए तथा शासन स्तर के आवेदनों व समस्याओं का प्रतिवेदन जल्द से जल्द …

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

टॉप स्टोरीज