सांसद महेश कश्यप ने पत्रकार वार्ता कर कांग्रेस पर छत्तीसगढ़ में अशांति फैलाने का लगाया आरोप

खुरशेद खान

जगदलपुर बस्तर सांसद महेश कश्यप ने जगदलपुर भाजपा कार्यालय में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर छत्तीसगढ़ में अशांति और अराजकता फैलाने का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि दामाखेड़ा, बलौदाबाजार, सूरजपुर और लोहारीडीह की घटनाओं के पीछे कांग्रेस का हाथ है, जो प्रदेश में आपराधिक गतिविधियों को बढ़ावा दे रही है। कश्यप का दावा है कि कांग्रेस प्रदेश में डर और हिंसा का माहौल बनाकर भाजपा की छवि खराब करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने विशेष रूप से दामाखेड़ा में कबीरपंथ पर हमले के पीछे कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का हाथ होने का आरोप लगाया और कांग्रेस से आग्रह किया कि वह इस तरह की घटनाओं से बाज आए। भाजपा ने चेतावनी दी कि यदि कांग्रेस अपने कथित आपराधिक कृत्यों को नहीं रोकती है, तो भाजपा लोकतांत्रिक तरीके से इसका कड़ा विरोध करेगी।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

टॉप स्टोरीज