07 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

पामगढ़। श्रीमान विवेक शुक्ला पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा के निर्देशन में जिले में अवैध शराब बिक्री पर अंकुश लाने के लिए जिला पुलिस जांजगीर द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राजेंद्र कुमार जायसवाल के मार्गदर्शन में थाना पामगढ़ पुलिस द्वारा अवैध शराब बिक्री करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही किया गया जिसमें मुखबिर सूचना पर दिनांक 07/11/2024 को रेड कार्यवाही कर आरोपी भरत यादव निवासी बोरसी थाना पामगढ़ के कब्जे से 07 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब कीमती 700/ रुपये को बरामद किया जाकर आरोपी के विरुद्ध धारा 34 (2) आबकारी एक्ट का घटित करना पाए जाने से विधिवत कार्यवाही कर थाना पामगढ़ में अपराध क्रमांक 480/24 धारा 34(2) आबकारी एक्ट पंजीबद्ध कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर दिनांक 07.11.24 को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। उपरोक्त कार्यवाही मे उपनिरी.मनोहर सिन्हा थाना प्रभारी पामगढ़, स.उ.नि. रामदुलार साहू, प्रधान आर. अजय कंवर, आर. रज्जू रात्रे, उमेश दिवाकर, श्याम सरोज ओगरे, भुनेश्वर साहू, म.आर अंजिमा बंजारे एवं थाना पामगढ़ स्टाफ का योगदान रहा।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

टॉप स्टोरीज