महाराष्ट्र में अमित शाह की सभी रैलियां रद्द, अचानक नागपुर से दिल्ली लौटे

नई दिल्ली महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव का प्रचार आखिरी दौर में है। भाजपा ने चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी है। हालांकि महाराष्ट्र चुनाव (Maharashtra election) के बीच आज अचानक केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit shah rallies cancel)) का दौरा रद्द कर दिया गया। अमित शाह आज महाराष्ट्र में चार चुनावी जनसभाओं को संबोधित करने वाले थे, लेकिन अचानक से उनकी चारों सभाओं को कैंसिल कर दिया गया। सभी सभाओं को रद्द करके अमित शाह आज दिल्ली रवाना हो गए। भारतीय जनता पार्टी के विदर्भ संगठन मंत्री ने इस बारे में जानकारी दी है। दरअसल, महाराष्ट्र चुनाव के बीच अमित शाह लगातार अलग-अलग जिलों में जाकर रैलियों को संबोधित कर रहे हैं। इसी क्रम में आज अमित शाह महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव को लेकर चार रैलियों को संबोधित करने वाले थे। अमित शाह नागपुर के काटोल और सावनेर सहित गडचिरोली और वर्धा जिले में चार सभाओं में शामिल होने वाले थे। हालांकि अचानक अमित शाह ने यह दौरा रद्द कर दिया और दिल्ली रवाना हो गए। भारतीय जनता पार्टी के विदर्भ संगठन मंत्री ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि प्रशासकीय कार्यों की वजह से अमित शाह अपना दौरा रद्द करके दिल्ली गए हैं।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
September 2025
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

टॉप स्टोरीज